{"_id":"597b9d2e4f1c1bf0768b46b8","slug":"car-drivers-shot-on-beauty-parlour","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर के सामने की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत चार लोग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर के सामने की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत चार लोग...
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहराबगेट पुलिस चौकी के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने ब्यूटी पार्लर के पास पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान पार्लर संचालिका समेत चार लोग बाल-बाल बच गये। फायरिंग की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
कोतवाली थाना क्षेत्र में सोहराबगेट चौकी से सौ मीटर की दूरी पर खटीकान मोहल्ला के पास आरती पत्नी मनोज का अंबिका ब्यूटी पार्लर है। शाम करीब चार बजे आरती पार्लर में बैठी थी। उसके साथ पड़ोस की स्वाति और लालकुआं मोहल्ला निवासी रानी अपने भाई अरहान के वहां थी। आसपास के लोगों के अनुसार उसी समय बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने चेहरे पर रुमाल बांधा था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली पार्लर के शीशे से पार होकर केबिन में जा घुसीं। इस बीच स्वाति और आरती ने किसी तरह अंदर छिपकर जान बचाई। फायरिंग के दौरान एक गोली दीवार में जा घुसी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली और एएसपी रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्लर संचालिका और अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। कुछ दूरी पर आशीष के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। एएसपी ने बताया कि तहरीर केे आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक सवार दो आरोपी फुटेज में कैद हुए हैं जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
वाजपेई बोले कहां है शहर की पुलिस
फायरिंग की सूचना पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि सरेशाम बदमाश फायरिंग कर फरार हो गये और पुलिस खानापूर्ति कर रही है। दिन में भी चौकी पर ताले लटके मिलें तो फिर शहर की सुरक्षा कौन करेगा। उन्होंने एसपी सिटी को फोन करते हुए कहा कि क्या शहर में ऐसे ही लूट और फायरिंग की घटनाएं होती रहेंगी।