{"_id":"693ee731ecefeedbec036772","slug":"car-dragged-after-collision-with-truck-family-escapes-safely-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110721-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रक की टक्कर से घसीटती हुई कार, सुरक्षित बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रक की टक्कर से घसीटती हुई कार, सुरक्षित बचा परिवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दौराला गंगनहर पुल पर रविवार दोपहरगंभीर हादसा होने से बच गया। नो-एंट्री क्षेत्र में घुसे एक ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिससे कार करीब 20 मीटर तक पुल पर घसीटती चली गई। गलीमत रही कि कार में सवार एक ही परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
दिल्ली के वजीरपुर क्षेत्र से सरधना के मोहल्ला शेखान जा रहा परिवार वैगनआर कार में सवार था। जैसे ही कार गंगनहर पुल पर पहुंची, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल के किनारे डिवाइडर की ओर जा पहुंची। गनीमत रही कि कार गंगनहर में नहीं गिरी, हालांकि कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है।