फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car damaged due to collapse of house wall near Sohrab Gate police post

Meerut News: सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास मकान की दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त

Sun, 28 Jul 2024 05:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Car damaged due to collapse of house wall near Sohrab Gate police post
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास रविवार रात दो मंजिल मकान की जर्जर दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद इलाके में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बुढ़ाना गेट निवासी अधिवक्ता इमरान का सोहराब गेट पुलिस चौकी के पास दो मंजिल मकान है। यह काफी दिन से बंद है और जर्जर हालत में है। रविवार रात करीब नौ बजे अचानक दीवार गिरने से यह कार क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार गिरने से तेज आवाज होने पर आसपास के लोग बाहर आ गए। यह कार पड़ोसी ताज की थी। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed