{"_id":"60e89cd28ebc3e9eac0311d3","slug":"car-collided-with-trolley-four-family-members-died-meerut-news-mrt5466410200","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्राले से टकराई कार, परिवार के चार सदस्यों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्राले से टकराई कार, परिवार के चार सदस्यों की मौत
Sat, 10 Jul 2021 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर से गुरुद्वारा दमदमा साहिब मत्था टेकने जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। एक ट्रॉले को ओवरटेक करते समय इनकी कार के एक खड़े ट्रॉले से टकरा गई। इस हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी दंपती और उसके दो बेटों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मस्तुआना साहिब के समीप हुआ और हादसे में पुरुषार्थी कालोनी मुजफ्फरनगर निवासी सरदार निरमोहन नागपाल (54), उनकी पत्नी जसविंदर कौर, बेटों नवदीप (24) और मनदीप (29) की मौत हो गई। जसविंदर एमजी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में शिक्षिका थी। निरमोहन सिंह को गंभीर हालत में संगरूर से पटियाला रेफर किया गया था, रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। यह परिवार बेटों की शादी की तैयारियों जुटा था। संगरूर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद इन्हें मनदीप के लिए लड़की भी देखनी थी। हादसे से पुरुषार्थी कॉलोनी में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
एमजी पब्लिक की शिक्षिका, दो बेटों और पति की हुई मौत
पंजाब के संगरूर में हुए सड़क हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की मौत होने से पुरुषार्थी कॉलोनी में मातम छा गया। रिश्तेदार हादसे की जानकारी पाकर पंजाब रवाना हो गए। पुरूषार्थी कालोनी निवासी एमजी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका और उसके दो बेटों और पति की मौत होने से परिवार में कोई भी सदस्य नहीं बचा। इस हादसे में शिक्षिका मां और बेटों की मौके पर और डॉक्टर पति की पटियाला ले जाते समय मौत हुई। परिवार में चार की मौत से कालोनी के लोग भी सहम गए हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नुमाइश कैंप से सटी पुरुषार्थी कालोनी निवासी सरदार डॉ. निरमोहन नागपाल अपनी शिक्षिका पत्नी जसविंदर कौर और दोनों पुत्रों मनदीप सिंह (29) व नवदीप सिंह (24) के साथ कार से बृहस्पतिवार रात पंजाब के लिए निकले थे। उन्होंने संगरूर में गुरुद्वारा जाने का कार्यक्रम बनाया था और वहीं रिश्तेदारी में भी जाना तय था, लेकिन वह गुरुद्वारा या रिश्तेदारी में पहुंचते इससे पहले ही शुक्रवार सुबह पांच बजे हादसा हो गया।
इस भीषण हादसे में डॉ. निरमोहन नागपाल की पत्नी जसविंदर कौर के साथ ही दो जवान बेटों मनदीप और नवदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। निरमोहन नागपाल को गंभीर हालत में पटियाला रेफर किया गया, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे की सूचना शहर में पहुंचने के बाद उनके तमाम रिश्तेदारों और परिचितों में शोक है। काफी लोग उनके आवास पर भी पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मकान बंद था। पड़ोसी भी शोक में डूब गए। बताया कि परिवार के चोरों सदस्य पंजाब गए थे, जो हादसे के शिकार हो गए।
एमजी पब्लिक स्कूल में शोक, अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर। इस दुखद हादसे की खबर मिलने पर एमजी पब्लिक स्कूल में भी शोक छा गया। स्कूल में शोक सभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया। स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने बताया कि जसविंदर कौर स्कूल के प्राइमरी विंग में बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रही थी। उनका कार्य व्यवहार बहुत अच्छा था। उन्होंने बताया कि स्कूल द्वारा आयोजित होनी वाली परीक्षाओं को भी शोक के कारण स्थगित किया गया है। तय परीक्षाएं अब सोमवार को आयोजित कराई जाएगी।
बेटों की शादी की तैयारी में लगे थे दंपती
मुजफ्फरनगर। डॉ. निरमोहन सिंह नागपाल और शिक्षिका पत्नी जसविंदर कौर अब बेटों की शादी करने की तैयारी में लगे थे। परिचितों के अनुसार संगरूर गुरुद्वारे में मत्था ठेकने के उन्हें रिश्तेदारी में भी जाना था। जहां पर वो बड़े बेटे मनदीप सिंह की शादी के लिए लड़की भी देखने का उनका प्रोग्राम था, मगर संगरूर से पहले ही अपने पंजे फैलाए बैठी मौत ने पूरे परिवार का ऐसा झपट्टा मारा कि घर में कोई दीपक जलाने वाला तक नहीं बचा।
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
मुजफ्फरनगर। पूरा परिवार बृहस्पतिवार देर रात करीब बारह बजे यहां से कार लेकर पंजाब के संगरूर के लिए निकला था। कार को मनदीप चला रहा था। हादसा सुबह पांच बजे हुआ। कार पीछे से ट्रक में घुसी। एक ट्रॉले को ओवरटेक करते समय खड़े ट्रॉले से कार टकरा गई।
सुजडू में क्लीनिक चलाते थे नागपाल
मुजफ्फरनगर। पुरुषार्थी कॉलोनी निवासी डॉ. निरमोहन सिंह नागपाल (55) सुजडू में क्लीनिक चलाते थे। पत्नी जसविंदर कौर (50) शहर के एमजी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थी। बड़ा बेटा मनदीप (29) नोएडा में एक प्राईवेट कंपनी में जॉब करता था। छोटा बेटा नवदीप (24) की घर में ही स्टेशनरी की दुकान खोल रखी है।