फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car collided with tempo after hitting pickup, five kanwariyas injured

Meerut News: पिकअप से टकराने के बाद टेंपो से भिड़ी कार, पांच कांवड़िये घायल

Wed, 12 Jul 2023 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tempo after hitting pickup, five kanwariyas injured
दौराला (मेरठ)। सिवाया टोल प्लाजा के पास झाल ढाबे के सामने मंगलवार को कांवड़ियों से भरी एक महिंद्रा पिकअप सामने से आ रही कार से टकरा गई। कार अनियंत्रित होकर कांवड़ियों से भरे टेंपो से जा भिड़ी। इससे टेंपो सवार पांच कांवड़िया घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने घायलोंको मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गुरुग्राम के राजीव चौक निवासी कांवड़िया प्रवीण अपने साथी हरियाणा के पलवल निवासी सतीश, गुरुग्राम शांतिनगर निवासी मनोज, रितेश व रंजीत के साथ टेंपो में सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। झाल ढाबे के सामने महिंद्रा पिकअप से भिड़ंत के बाद एक कार अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई, जिससे टेंपो सवार पांच कांवड़िये घायल हो गए। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। कार चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। महिंद्रा पिकअप को नोएडा के निठारी निवासी नौशाद चला रहा था। पिकअप में सौरभ, नीरज, अभिषेक, प्रदीप, अंकित दीपांशु सवार थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed