{"_id":"6a73792bced62c605c0c5e73","slug":"car-bike-collision-delhi-youth-killed-two-injured-meerut-news-c-72-1-mct1002-157349-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
नोट- दिल्ली के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परतापुर बाईपास पर मंगलवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर बाईपास पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में दिल्ली के युवक राधे की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार उसका साथी दीपक और कार चालक सूर्या भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
परतापुर थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना कालका डेंटल कॉलेज के सामने हुई। दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी राधे (25) की बुधवार को उपचार के दौरान सुभारती अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राधे दिल्ली के एक कंपनी में नौकरी करता था। राधे अपनी स्प्लेंडर बाइक पर दीपक के साथ जा रहा था। कंकरखेड़ा निवासी कार चालक सूर्या मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण उसकी ग्रैंड विटारा कार बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राधे और दीपक कई फुट दूर जा गिरे। कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई।
हादसे के बाद लगा जाम
-हादसे के बाद एनएच 58 पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सुभारती मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --