{"_id":"6366d8aa431d2e27fc439717","slug":"car-and-tractor-collision-bride-and-groom-left-narrowly-laward-news-mrt612392971","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन
लावड़ (मेरठ)। दौराला-मसूरी मार्ग पर महल गांव के पास शनिवार सुबह मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की भिड़ंत हो गई। कार में दूल्हा हापुड़ से दुल्हन को विदा कर लावड़ लौट रहा था। हादसे में दोनों बाल बाल बच गए। वहीं, दूल्हे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी परिजन घटना स्थल पर दौड़े। परंतु, दोनों को सुरक्षित देख परिजनों ने राहत की सांस ली।
लावड़ निवासी विपिन मित्तल के पुत्र शुभम मित्तल की बरात शुक्रवार रात हापुड़ गई थी। शनिवार सुबह दूल्हा-दुल्हन कार से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोल्ड स्टोर के पास पहुंची तो मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित रहे। दूल्हे के सिर में थोड़ी चोट आई है। हादसे में ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक सांधन गांव निवासी दीपक भाग निकला। बाद में दूसरी कार से दूल्हा और दुल्हन को भेजा गया। हादसे के दौरान कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। पुलिस ने जाम को खुलवाया। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।