फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Captured animal in camera, footage sent to Dehradun

कैमरे में कैद हुआ जानवर, फुटेज देहरादून भेजी

Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Captured animal in camera, footage sent to Dehradun
बेहट के दयालपुर में वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरे में कैद हुई तस्वीर। - फोटो : SAHARANPUR
कैमरे में कैद हुआ जानवर, फुटेज देहरादून भेजी
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दयालपुर के जंगल में लगाए गए मोशन कैमरों में बुधवार तड़के एक जानवर कैद हुआ है। देखने में यह जानवर कुत्ते जैसा ही है। यही जानवर मासूम बच्चों का कातिल है या कोई और जानवर है, यह स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पा रही है। वन विभाग ने कैमरे में आए जानवर का पता लगाने के लिए फुटेज को जांच के लिए देहरादून भेजा है।

बेहट कोतवाली के गांव दयालपुर में 26 जून की रात में रजनीश के तीन महीने के बेटे अभिमन्यु और उसके बाद 28 जून की रात में ओम करण के 28 दिन के बच्चे को कुत्ते जैसा जानवर उठाकर ले गया था। बाद में दोनों बच्चों के शव मिले थे। प्रशासन और वन विभाग की टीम ने गांव के आसपास जंगल में मौजूद सभी आवारा कुत्तों को पकड़ लिया था। इसके बाद भी गांव में मासूमों पर हमले हो रहे हैं। मंगलवार की रात मोनू के आठ महीने के बच्चे को किसी जानवर ने उठाने का प्रयास किया। पहले भी एक बच्चे के साथ इसी तरह की घटना हो चुकी है। मंगलवार की रात की घटना के बाद वन विभाग की टीम ने फिर से गांव के पास जंगल में एक गन्ने के खेत के पास मोशन सेंसर कैमरे लगाए थे, जिसमें 10 जून की तड़के 2 बजकर 54 मिनट पर कुत्ते की तरह दिखने वाले एक जानवर की तस्वीर कैद हुई है, लेकिन वन विभाग की स्थानीय टीम तस्वीर साफ न होने के कारण उसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। ग्रामीण अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इस मामले में शिवालिक वन प्रभाग के एसडीओ एनपी त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक कुछ क्लियर नहीं है। कैमरे में जिस जानवर की तस्वीर कैद हुई है उसका पता लगाने के लिए फुटेज देहरादून भेजी गई है। कुछ लोग भेड़िए की बात कह रहे है, लेकिन अभी तक इस क्षेत्र में भेड़िया नहीं देखा गया। प्रथम दृष्टया कैमरे में कैद हुई तस्वीर कुत्ते की लग रही है। वन संरक्षक वीके जैन का कहना है कि काफी समय से कैमरा लगाया हुआ है, लेकिन अभी तक कोई ऐसा जानवर कैमरे में नहीं आया है, जो बच्चों पर हमला कर रहा हो। हो सकता है कोई कुत्ता कैमरे के सामने आ गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed