{"_id":"69179c652cb730454b0d603f","slug":"cantt-post-office-can-book-speed-post-and-parcel-at-any-time-meerut-news-c-72-1-mct1006-143851-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंट डाकघर हर समय हो सकती है स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंट डाकघर हर समय हो सकती है स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी। कैंट स्थित मुख्य डाकघर में अब 24 घंटे संचालित होने वाला नया काउंटर शुरू किया गया है। यह काउंटर सप्ताह के सभी दिन खुलेगा। इसमें स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की सुविधा मिलेगी। सीनियर पोस्टमास्टर आरसी राना के अनुसार फिलहाल यह सुविधा मुख्य डाकघर तक सीमित है।
प्रधान डाकघर कैंट में अधिकारियों ने एक काउंटर शुरू किया है। यह रविवार और अन्य सरकारी अवकाश में भी डाकघर परिसर में काउंटर खुलेगा। आरसी राना ने बताया कि तीन शिफ्ट में डाककर्मी मौजूद रहेंगे। इसमें कैंट स्थित मुख्य डाकघर परिसर में 24 घंटे काउंटर पर सेवा उपलब्ध रहेगी। इसमें लोगों को निजी कोरियर कंपनी के मुकाबले सुरक्षित सामान की पहुंचाने की गारंटी देता है। प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में मेरठ से अधिकांश डाक एडवांस पोस्टल एप्लीकेशन की वजह से ऑनलाइन कार्य ज्यादा बढ़ गया है। जनता को चौबीस घंटे सुविधाएं देने के लिए बुकिंग काउंटर शुरू किया गया है।