{"_id":"589779294f1c1b953fe82f54","slug":"cantt-me-kaau-ke-liye","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में काउ के लिए जगह तय, टेंडर जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में काउ के लिए जगह तय, टेंडर जल्द
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके में मोबाइल नेटवर्क सुधारने के लिए काउ (कम्युनिकेशन ऑन व्हील्स) के लिए 16 स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। हालांकि, इसके लिए मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की तरफ से आवेदन ज्यादा आ सकते हैं। ऐसे में यह संख्या 16 से अधिक भी की जा सकती है। इसे लेकर कैंट बोर्ड में विमर्श भी चल रहा है।
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है। लंबे समय से यहां के लोग टॉवर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने काउ स्कीम को मंजूरी दी है। इसके तहत जिस जगह पर सिग्नल की समस्या होती है, वहां क्रेन की तरह वाहन पर टॉवर खड़ा कर दिया जाता है। कैंट बोर्ड ने क्षेत्र में फिलहाल, 16 स्थान चिह्नित कर लिए हैं। इसमें सदर बाजार से लेकर आबूलेन, बांबे बाजार आदि शामिल हैं। मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की ओर से अभी तक 10 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि काउ को लेकर दो-तीन दिन में टेंडर डाले जाएंगे। जहां नेटवर्क प्रॉब्लम होगी, वहां इन्हें लगाया जाएगा।
विज्ञापन
डिजिटल पेमेंट में भी आ रही दिक्कत
नोटबंदी लागू होने के बाद कैंट क्षेत्र में व्यापारियों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्वैप मशीन से पेमेंट लेना आसान नहीं रह गया है। मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की वजह से दिक्कत होती है। एक तरफ सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने की बात कर रही है, तो दूसरी ओर कमजोर मोबाइल नेटवर्क इसकी राह में बाधा बन रहा है। स्वैप मशीन सिम पर आधारित होती है। व्यापारी इसे लेकर काउ जल्दी लगाने और मोबाइल नेटवर्क बेहतर करने की मांग कर चुके हैं। खासतौर से सदर बाजार, आबूलेन और बांबे बाजार के व्यापारी नेटवर्क को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा तक है नेटवर्क की समस्या
नेटवर्क की समस्या कंकरखेड़ा तक है। आर्मी एरिया होने की वजह से मोबाइल नेटवर्क की संख्या कम है। सुरक्षा और नियम मोबाइल टॉवर की राह का रोड़ा बने हुए थे। केंद्र सरकार ने काउ स्कीम लाकर ऐसी जगहों को लाभ दिया है। कैंट में काउ खड़े होने से मोबाइल नेटवर्क सुधर जाएगा। अच्छी बात तो यह है कि इसके जरिये जरूरत के हिसाब प्रभावित क्षेत्र का नेटवर्क मजबूत किया जा सकता है। सर्विस बेहतर से होने से कॉल में भी दिक्कत नहीं होगी। व्यापार से लेकर बातचीत करना आसान होगा।
इधर कैंट अस्पताल की में समस्याओं होगा इलाज
मेरठ। कैंट अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कैंट बोर्ड ने नेशनल हॉस्पिटल कंसल्टेंसी से सलाह मांगी है। यह सरकार की संस्था है। कैंट बोर्ड की आगामी बैठक में इस अस्पताल में दवाओं, भवन और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। खास बात यह है कि अस्पताल के लिए अब जेनेरिक दवाएं सीधे तौर पर खरीदी जा सकेंगी। इससे मरीजों को समय पर दवाएं मिल सकेंगी। वर्तमान में कैंट अस्पताल में तीन रेग्युलर डॉक्टर और 10 कंसल्टेंट हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां कैंट से अधिक नगर निगम क्षेत्र के मरीज आते हैं। दवा खत्म होने और बेहतर इलाज नहीं मिलने की शिकायत यहां आम है। इसे देखते हुए ही कैंट बोर्ड ने यह प्लान तैयार किया है।