फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cantt board ne hatvaaye maut ke barior

कैंट बोर्ड ने हटवाए ‘मौत’ के  बैरियर  

Thu, 04 Jan 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
cantt board ne hatvaaye maut ke barior
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छावनी क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा सड़कों पर बैरियर के रूप में डाले गए पेड़ के तनों को कैंट बोर्ड ने बुधवार को दिन निकलते ही हटवा दिया। अब जल्द ही डेयरी फार्म रोड पर शीघ्र ही हाइट गेज लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

डेयरी फार्म रोड और हजारी की प्याऊ के सामने सड़क पर पेड़ों के तने डालकर बैरियर बना दिए थे। जिनसे पिछले चार दिन से लोग रात्रि में टकरा रहे थे। इन पर कैंट बोर्ड के स्टीकर लगे थे। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया। कैंट बोर्ड की टीम दिन निकलते ही मौके पर पहुंच गई और सड़क साफ कराई गई। कैंट बोर्ड के प्रवक्ता एमए जफर का कहना है कि बोर्ड ने लकड़ी के तने नहीं डाले हैं, टोल की वसूली करने वाले ठेकेदारों ने बड़े वाहनों को रोकने के लिए यह लगवाएं होंगे। कैंट बोर्ड की टीम ने सड़क से लकड़ी के बैरियर हटा दिए। साथ ही डेयरी फार्म रोड पर पूर्व की भांति इस बार भी नया हाइट गेज लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर कैंट बोर्ड प्रशासन गंभीर है। जिसने मार्ग पर ये पेड़ के तने डलवाए थे। उनका भी पता कराने का काम किया जाएगा। - बीना वाधवा, उपाध्यक्ष, कैंट बोर्ड 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed