{"_id":"6a248623ebf947665401c1ce","slug":"cantonment-board-awaiting-termination-of-satish-sharmas-membership-meerut-news-c-72-1-mct1004-154362-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड : सतीश शर्मा की सदस्यता समाप्ति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड : सतीश शर्मा की सदस्यता समाप्ति का इंतजार
विज्ञापन
मेरठ। कैंट बोर्ड के नामित सदस्य सतीश चंद्र शर्मा की सदस्यता समाप्ति का इंतजार हो रहा है। उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। कैंट बोर्ड ने सीबीआई की लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी सदस्यता समाप्ति का प्रस्ताव भेजा है।
यह प्रस्ताव मध्य कमान लखनऊ के जीओसी-इन-सी के पास भेजा गया है। वहां से इसे रक्षा मंत्रालय दिल्ली भेजा जाएगा। रक्षा मंत्रालय से ही नामित सदस्य की सदस्यता समाप्ति की अधिसूचना जारी होगी। चुनाव नहीं होने के कारण रक्षा मंत्रालय ने फरवरी 2022 में सतीश चंद्र शर्मा को पहली बार नामित सदस्य बनाया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष उन्हें फिर से सदस्य नामित किया जाता रहा। जनवरी 2026 में भी उन्हें नामित सदस्य बनाया गया था। सतीश चंद्र शर्मा की गिनती छावनी क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेताओं में होती है। छावनी परिषद के चुनावों में टिकट वितरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। कैंट बोर्ड के प्रेस प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर ने बताया कि प्रस्ताव मध्य कमान लखनऊ को भेजा जा चुका है। अभी तक वहां से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।