फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canter crashes into truck parked on Kanwar track; driver has a narrow escape.

Meerut News: कांवड़ पटरी मार्ग पर खड़े ट्रक में घुसा कैंटर, चालक बाल-बाल बचा

Fri, 09 Oct 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Canter crashes into truck parked on Kanwar track; driver has a narrow escape.
- दौराला पुल के निकट हुआ हादसा, दिनभर सड़क पर खड़े रहे दोनों वाहन, राहगीर परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंग नहर की चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार सुबह दौराला पुल के निकट सड़क पर खराब खड़े ट्रक में एक कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बचा। हादसे के बाद दोनों वाहन देर शाम तक सड़क पर खड़े रहे, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गाजियाबाद के हरबंस नगर नई बस्ती निवासी महेश चंद, दीपक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक हैं। वह बृहस्पतिवार देर रात गाजियाबाद से माल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह दौराला पुल के निकट पहुंचने पर उन्हें सड़क पर एक खराब ट्रक खड़ा दिखाई दिया। चालक ने ट्रक को पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में कैंटर चालक को चोट नहीं आई। टक्कर से कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दोनों वाहन देर शाम तक सड़क पर खड़े रहे। इससे मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed