फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canter collides with a car parked on the roadside in fog, driver injured

Meerut News: कोहरे में सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया कैंटर, चालक घायल

Sat, 27 Dec 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with a car parked on the roadside in fog, driver injured
परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर शुक्रवार तड़के घने कोहरे के कारण एक कैंटर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गया। टक्कर होते ही कैंटर का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दाैरान कैंटर में भरा पास्ता और मैकरोनी सड़क पर फैल गई वहीं कैंटर चालक तरुण घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कैंटर को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया और चालक को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घना कोहरा पड़ रहा था दृश्यता भी शून्य थी। इस दाैरान मुरादनगर थाना क्षेत्र के अभयपुर निवासी तरुण शुक्रवार सुबह मोदीनगर की एक कंपनी से पास्ता और मैकरोनी की डिलीवरी करने के लिए मेरठ की नवीन सब्जी मंडी आ रहा था। दिल्ली रोड पर घोपला मोड़ के पास दृश्यता कम होने के कारण कैंटर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गया। हादसा होते ही कैंटर का टायर फट गया और वह बीच सड़क पर ही पलट गया। इससे कैंटर में भरा पास्ता और मैकरोनी सड़क पर फैल गई। हादसे में कैंटर चालक तरूण घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना से दिल्ली रोड पर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कैंटर के बीच दिल्ली रोड पर पलटने के कारण एक तरफ से सडक पूरी तरह बंद हो गई जिससे रिठानी से लेकर संगम चौराहे तक एक किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि हादसे के वक्त कार में कोई नहीं था। कार चालक राजू निवासी घोपला सुरक्षित है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed