फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canteens will be built in five tehsils of the district

Meerut News: जिले की पांच तहसीलों में बनेंगी कैंटीन

Sat, 15 Jun 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 15 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Canteens will be built in five tehsils of the district
सहारनपुर। जिले की पांच तहसीलों में कैंटीन खुलेंगी। कलस्टर बनाकर इनसे स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। इनसे होने वाली कमाई स्वयं सहायता समूहों को ही मिलेगी। प्रशासन इनको जगह उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

दरअसल, एक वर्ष पूर्व कलक्ट्रेट में स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रेरणा कैंटीन खोली गई थी, जो सफल हो चुकी है। इस कैंटीन से 15 परिवारों का खर्चा चल रहा है। इसी तरह जिला अस्पताल में भी कैंटीन बनाई गई थी, लेकिन जिला अस्पताल में गुटबाजी और जगह न देने की वजह से कैंटीन बंद हो गई थी। अब सदर, नकुड़, बेहट, देवबंद और रामपुर मनिहारान तहसील में प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। इसके तहत स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ताकि इनको रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

- कैंटीन में रहेगी यह व्यवस्था
कैंटीन में बाजार से सस्ता सामान मिलेगा। नाश्ते, भोजन, चाय, कॉफी, पेय पदार्थ, लस्सी और घर जैसे खाना कम दामों में मिलेगा। इसके अलावा कैंटीन में 15 से 20 लोगों की बैठने की क्षमता होगी। सप्ताह में अलग-अलग दिनों में स्वयं सहायता समूह के सदस्य अलग-अलग भोजन तैयार करेंगे। एक कैंटीन से दो से तीन स्वयं सहायता समूह जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन : कैंटीन बनाने का प्रस्ताव है। जल्द कैंटीन बनाकर स्वयं सहायता समूहों के सौंपी जाएगी। इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द इस पर कार्य शुरू होगा। - इंद्रपाल स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed