फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Candidates underwent physical examination for admission in sports university

खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने कराई शारीरिक जांच

Tue, 19 Aug 2025 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Candidates underwent physical examination for admission in sports university
मेरठ..कंवलजीत..खेल विश्विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर यूनिवर्सटी के खेल मैदान में फिटनेस
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स स्नातक के पाठ्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए सोमवार को मेरठ से पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक फिटनेस की जांच की गई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में जांच प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने भी अभ्यर्थियों से वार्ता की।
विज्ञापन

फिटनेस जांच प्रक्रिया में पहले दिन मेरठ जिले के अभ्यर्थियों ने 50 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और मेडिसिन बॉल थ्रो जैसी शारीरिक परीक्षाओं में भाग लिया। इसके बाद अभिनव बिंद्रा टार्गेटिंग परफॉर्मेंस से आए खेल वैज्ञानिक डॉ. मणिका घोष और डॉ. मधुर्ज्य दास ने हैंडग्रिप स्ट्रेंथ, स्किनफोल्ड कैलीपर और अन्य वैज्ञानिक परीक्षण किए। इस दौरान कुलपति ने परीक्षण स्थल का निरीक्षण किया और कहा कि वैज्ञानिक तरीकों से शारीरिक परीक्षण कराने का उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का चयन करना है। हमारा लक्ष्य न केवल बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करना है बल्कि उत्कृष्ट खेल शिक्षकों को भी गढ़ना है। उन्होंने बताया कि परीक्षण कार्यक्रम चार दिनों तक यानी 21 अगस्त तक चलेंगे। पहले दिन मेरठ जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि दूसरे दिन बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, ग़ाज़ियाबाद, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर के उम्मीदवार अपने परीक्षण देंगे। रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि 50 सीटों के लिए पांच गुना से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह युवाओं में खेल शिक्षा के प्रति बढ़ती रूचि का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में इस प्रकार के पेशेवर कोर्स उपलब्ध होना युवाओं के लिए खेलों में नए करियर अवसर खोलेगा। उम्मीदवार लीजा तोमर, नीरा और अथर्व शर्मा ने भी प्रवेश प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा इस प्रकार के कोर्स की उपलब्धता खेलों के प्रति उत्साही युवाओं को विश्वविद्यालय की ओर आकर्षित करेगी और खेल क्षेत्र में करियर के नए अवसर खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed