फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Candidates said- many questions came out of the syllabus

परीक्षार्थी बोले-पाठ्यक्रम से बाहर आए कई प्रश्न

Mon, 05 May 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Candidates said- many questions came out of the syllabus
इकरार अहमद.... रेलवे रोड स्थित डीएन कॉलेज में नीट की परीक्षा देखकर बाहर आते परीक्षार्थी।
मेरठ। जिले में 20 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 9600 में से 9366 छात्रों ने नेशनल एजिलिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) दिया। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न कठिन आए। छात्रों ने बताया कि रसायन विज्ञान के कई प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर आए।
विज्ञापन

नीट यूजी 2025 की परीक्षा रविवार को जिले में 20 केंद्रों पर हुई। केंद्रों के मुख्य द्वार पर गहन तलाशी के साथ प्रवेश दिए गए। अभ्यर्थियों को केवल आधार कार्ड, प्रवेश पत्र व फोटो ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज कराई गई। दोपहर दो बजे परीक्षा शुरू हुई और शाम पांच बजे परीक्षा छूटी। परीक्षा देकर आए छात्रों ने बताया कि पूरा पेपर बहुत कठिन आया। भौतिकी का पेपर भी कठिन रहा। रसायन विज्ञान में छह-सात प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर थे। बागपत से परीक्षा देने आए शानू ने बताया कि पूरी परीक्षा कठिन रही। मवाना की वैशाली ने भी परीक्षा को कठिन बताया। जागृति विहार की वैष्णवी ने कहा कि जीव विज्ञान के प्रश्न बहुत कठिन रहे। गंगानगर के अमन ने कहा कि उसकी तैयारी बहुत अच्छी रही, इसलिए उसे प्रश्न कठिन नहीं लगे।
विज्ञापन

साइक्लोस्टोमेटा वर्ग के सभी जीवित सदस्य हैं...
जीव विज्ञान में साइक्लोस्टोमेटा वर्ग के सभी जीवित सदस्य हैं। मेंढक में शरीर से ह्दय तक ऑक्सीन रहित रक्त ले जाने वाली रक्त वाहिका का नाम क्या है? माइटोकॉन्डि्रयल इलेक्ट्रॉन परिवहन शृंखला के कॉम्प्लेक्स सेकेंड को भी कहा जाता है? आम की शाखा पर उगने वाले एपिफाइट्स निम्नलिखित में से किसका उदाहरण हैं आदि प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमीट्रिक नहीं होने से छात्र रहे परेशान
परीक्षा से पहले कई केंद्रों पर छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति होने में दिक्कत आई। बागपत से बेटे को परीक्षा दिलाने आए समीर ने बताया कि डीएन इंटर कॉलेज में उनके बेटे समेत कई छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं हुई। केंद्र के अधिकारी परीक्षा के बाद बायोमेट्रिक कराने की बात कहने लगे, लेकिन परीक्षा के बाद भी बायोमेट्रिक नहीं हुई। इसे लेकर छात्रों ने अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन बाद में सभी वापस चले गए।

परीक्षा छूटते ही चौराहों पर लगा जाम
कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज और डीएन इंटर कॉलेज से परीक्षा छूटने के बाद रेलवे रोड चौराहे पर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एनएएस इंटर कॉलेज व एनएएस कॉलेज में परीक्षा छूटने के बाद ईव्ज चौराहे पर काफी देर तक जाम रहा। राजकीय इंटर कॉलेज व एसएसडी इंटर कॉलेज लालकुर्ती से निकले अभ्यर्थियों के वाहनों के कारण बेगमपुल चौराहे व बच्चा पार्क चौराहे पर भी थोड़ी देर जाम लगा रहा। श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा होने के कारण शाम पांच बजे के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed