{"_id":"630b5f146cef427e44533e08","slug":"canara-bank-ban-the-entry-for-customer-wearing-half-pants-notice-pasted-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में बैंक का अनोखा फरमान, हाफ पैंट्स पहनकर आए तो नहीं मिलेगा प्रवेश, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में बैंक का अनोखा फरमान, हाफ पैंट्स पहनकर आए तो नहीं मिलेगा प्रवेश, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Sun, 28 Aug 2022 05:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:57 PM IST
सार
रमाला किशनपुर बराल में एक निजी बैंक की शाखा पर एक नोटिस लगाया गया है, इस नोटिस पर लिखा है कि बैंक में कोई हाफ पैंट्स पहनकर नहीं आए। यदि कोई आता है तो उसे बाहर से ही वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
केनरा बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक बैंक ने अनोखा फरमान जारी कर दिया है। इसके लिए बाकायदा बैंक की दीवारों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। दरअसल जनपद के रमाला थानाक्षेत्र में केनरा बैंक शॉर्टस पहनकर आने वाले पुरुष ग्राहकों से परेशान है। कई बार लोगों के लिए लिए कहा भी गया लेकिन लोग फिर भी हाफ पैंट्स पहनकर आने से बाज नहीं आते। अब बैंक में ऐसे ग्राहकों के लिए प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रमाला किशनपुर बराल में केनरा बैंक की शाखा पर एक नोटिस लगाया गया है, इस नोटिस पर लिखा है कि बैंक में कोई हाफ पैंट्स पहनकर नहीं आएगा। यही नहीं बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी को भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई पुरुष ग्राहक शॉर्ट्स पहने बैंक आता है तो उसे बाहर ही रोक दिया जाए यानी वापस भेज दिया जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Kawal Kand: सचिन व गौरव की पुण्यतिथि पर हवन में पहुंचे मंत्री संजीव बालियान व विधायक विक्रम सैनी
विज्ञापन
वहीं रविवार को यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। कोई इसे बैंक की सराहनीय पहल बता रहा है तो कोई बैंक को ऐसा नहीं करने की नसीहत दे रहा है।
जब इस संबंध में अमर उजाला संवाददाता ने पड़ताल की तो पता चला कि शॉर्ट्स पहनकर आने वाले पुरुष ग्राहकों को सुरक्षाकर्मी द्वारा बाहर की रोका जा रहा है। वहीं शाखा प्रबंधक अर्चना सिंह का कहना है कि बैंक के अंदर महिला व पुरुष दोनों तरह के ग्राहक आते हैं। कई बार महिलाएं असहज महसूस करती हैं, इसलिए सभ्यता वाले वस्त्र पहनकर आना चाहिए।