{"_id":"678409a89c66c80b570293ae","slug":"canadians-will-taste-chutney-made-from-dry-fruits-of-saharanpur-meerut-news-c-30-1-smrt1052-140237-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कनाडावासी चखेंगे सहारनपुर की ड्राईफ्रूट्स से बनी चटनी का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कनाडावासी चखेंगे सहारनपुर की ड्राईफ्रूट्स से बनी चटनी का स्वाद
Sun, 12 Jan 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में बनी ड्राईफ्रूट्स की चटनी का स्वाद अब कनाडावासी भी चखेंगे। कृषक उत्पादक संगठन सहारनपुर एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी को इसके लिए एक टन का कनाडा से ऑर्डर मिला है। ड्राईफ्रूट्स की चटनी को 250 ग्राम की पैकिंग में भेजा जाएगा।
काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों, आम, शहद के बाद अब सहारनपुर से गुड़-शक्कर और ड्राईफ्रूट्स चटनी का भी निर्यात होगा। इसके लिए जिले के ग्राम सिड़की स्थित एक कृषक उत्पादक संगठन को एक टन का ऑर्डर मिला है। यह चटनी आम, खांड और विभिन्न प्रकार के ड्राईफ्रूट्स को मिलाकर बनती है। यह ऑर्डर ग्रेटर नोएडा में हुए इंडस फूड एक्सो में कनाडा में स्टोर चला रहे पंजाब मूल के एक कारोबारी ने दिया है। कृषक उत्पादक संगठन के सीईओ रविकांत ने बताया कि उन्होंने इस एक्सपो में अपना स्टॉल लगाया था, जिस पर उन्होंने ड्राईफ्रूट्स की चटनी, त्रिफला गुड़, काली मिर्च गुड़, मूंगफली गुड़, तिल गुड, सौंफ और इलायची का गुड़, खांड,शक्कर, आम का अचार और मल्टीग्रेन आटा आदि रखे थे। ऑस्टि्रया में बेकरी चलाने वाले एक ग्राहक ने चावल के आटे और पौलेंड के एक ग्राहक ने त्रिफला गुड़ खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इसके लिए ऑर्डर अभी फाइनल नहीं हुए हैं।
ड्राईफ्रूट्स चटनी का फार्मूला
कृषक उत्पादक संगठन के रविकांत ने बताया कि इस चटनी को महिला किसान बनाती हैं। इसमें रामकेला आम का उपयोग किया जाता है। ड्राईफ्रूट्स चटनी में आम, देशी खांड, बादाम, काजू, मगज, छुहारा, सूखा नारियल, किशमिश, अखरोट और कुछ मसालों का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
रूस और कुवैत जाएगा जिले से गुड़
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में लगे इंडस फूड एक्सपो में भाग लेने वाले कृषक उत्पादक संगठन खेतिहर नागल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को भी रूस से दस टन और कुवैत से एक कंटेनर गुड़ का ऑर्डर मिला है। एफपीओ के सीईओ शानू कुमार ने बताया कि इसके साथ ही उन्हें 10 टन सरसों के तेल का ऑर्डर हैदराबाद की एक कंपनी से मिला है।
जनपद के दो कृषक उत्पादक संगठनों ने ग्रेटर नोएडा में लगे इंडस फूड एक्सपो में अपने स्टॉल लगाए थे। इनमें से एक को कनाड़ा से ड्राईफ्रूट्स से बनी चटनी का ऑर्डर मिला है। दूसरे को रूस और कुवैत से गुड़ का ऑर्डर मिला है।
- सुनील सोम, ज्येष्ठ निरीक्षक कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग