फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Can get rid of jam soon in Mawana

मवाना में जल्द मिल सकती है जाम से निजात

Sat, 27 Feb 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Can get rid of jam soon in Mawana
मवाना में जल्द मिल सकती है जाम से निजात
विज्ञापन

मवाना। बस स्टैंड पुलिस चौकी से लेकर सुभाष चौक तक लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे प्राइवेट बस स्टैंड तथा टैक्सी स्टैंड को आबादी से बाहर भेजने के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी।
लगभग पांच वर्ष पूर्व जिस स्थान पर प्राइवेट बस स्टैंड चला करता था, उस जगह को न्यायालय के आदेश पर खाली करना पड़ा था। जिसके बाद से प्राइवेट बस स्टैंड पुलिस चौकी के आसपास सड़क पर ही चल रहा है। इसी मार्ग पर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर दो महाविद्यालय तथा एक इंटर कॉलेज स्थित है। सड़क पर चल रहे प्राइवेट बस स्टैंड तथा टैक्सी स्टैंड के कारण जहां जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं, असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है। जिससे जाम के साथ-साथ स्कूल खुलने तथा छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि शीघ्र ही अधिकारियों से बात कर उनकी अनुमति के बाद सड़क पर चल रहे प्राइवेट बस स्टैंड तथा टैक्सी स्टैंड को आबादी से बाहर भेजा जाएगा। रोडवेज व प्राइवेट बसों के लिए मार्ग पर सवारी बैठाने के लिए जगह निर्धारित की जाएगी। जिससे जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed