फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Campus examinations from 14, hostels to open from three

14 से कैंपस की परीक्षाएं, तीन से खुलेंगे हॉस्टल

Tue, 01 Sep 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Campus examinations from 14, hostels to open from three
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस की परीक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होंगी। विवि ने चार विषयों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बाहर के छात्र-छात्राओं के लिए तीन सितंबर से हॉस्टल खोले जा रहे हैं। हॉस्टल में सिर्फ फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएं ही रहेंगे। एक कमरे में एक ही छात्र-छात्रा को रखा जाएगा।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में बीटेक, बीए-एलएलबी, एलएलएम, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमफिल आदि कोर्सों में चार हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। इनमें 16 सौ के करीब छात्र-छात्राएं आठ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। फाइनल ईयर में कैंपस में 15 सौ के करीब छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है। इनमें से हॉस्टल में साढ़े तीन सौ के करीब छात्र-छात्राएं हैं। दुर्गा भाभी गर्ल्स हॉस्टल में 110 छात्राएं फाइनल की हैं। रानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स हॉस्टल में 25 छात्राएं हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में 12, महाराणा प्रताप हॉस्टल में 164, कैलाश प्रकाश हॉस्टल में 20 और एपीजे अब्दुल कलाम आजाद हॉस्टल में 23 छात्र हैं। आरके सिंह हॉस्टल और पंडित दीन दयाल हॉस्टल में फाइनल ईयर का कोई छात्र नहीं है। इन सभी हॉस्टल से प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों का सामान निकलवाया जा चुका है। तीन सितंबर से हॉस्टल खोलकर सैनिटाइजेशन कराने के बाद छात्र-छात्राओं को आने की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

इन कोर्सों का जारी हुआ परीक्षा कार्यक्रम
14 सितंबर से परीक्षाओं को जिन कोर्सों का कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी किया गया है उनमें बीकॉम ऑनर्स, बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स, बीएससी फूड माइक्रोबायलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन आरएस एंड जीआईएस और वैदिक गणित शामिल हैं। जल्द ही दूसरे कोर्सों का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed