फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   campus aur college me raha alert

कैंपस-कॉलेजों में रहा अलर्ट  

Wed, 11 Apr 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
campus aur college me raha alert
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीती दो अप्रैल को हुई अराजकता को देखते हुए सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में आरएएफ, पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात रही। एडीजी जोन, डीएम और एसएसपी ने कैंपस और कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि कैंपस में अन्य दिनों के मुकाबले छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। विश्वविद्यालय कैंपस के अलावा मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज, एनएएस कॉलेज के अंदर और बाहर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। एलआईयू द्वारा कॉलेजों और ब्वॉयज हॉस्टलों नजर रखी गई। कॉलेजों में परीक्षा होने के चलते शाम की पाली का पेपर छूटने तक फोर्स मौजूद रही। कुछ इंटर कॉलेजों के बाहर भी पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन


स्कूलों में कम रही बच्चों की संख्या  
शहर में लगभग सभी स्कूल खुले। गिनती के ही कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि निजी और सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति करीब 30 फीसदी कम नजर आई। कुछ अभिभावकों ने दहशत के चलते और एहतियात के तौैर पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। शहर के कमोवेश सभी स्कूलों में यही स्थिति रही। रोजाना से काफी कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे। जो बच्चे स्कूल गए, उनके अभिभावक शहर का हाल जानते रहे। बच्चों को खुद स्कूल से लाने के लिए भी अभिभावकों की संख्या अधिक रही। प्रमुख स्कूलों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed