फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   camps me 5 pado par

कैंपस में 5 पदों पर 28 नामांकन

Sat, 22 Oct 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 22 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
camps me 5 pado par
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सीसीएसयू कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन हुआ। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन से पहले किसी ने नारियल फोड़ा तो किसी ने मंदिर में मत्था टेका। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 28 नामांकन हुए हैं। तीन छात्रों ने दो पदों के लिए नामांकन किया है। शनिवार को स्क्रूटनी और नाम वापसी होगी। 26 अक्तूबर को मतदान है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए विवि परिसर में फोर्स तैनात की गई थी। सुबह 10 बजे एडीएम, एसपी सिटी और सीओ कैंपस पहुंच गए थे। बाहरी छात्रों की कैंपस में एंट्री नहीं होने दी। गाड़ियों की एंट्री पर भी प्रतिबंध था। छात्र संगठनों के प्रत्याशी ग्रुप में नामांकन करने पहुंचे। समाजवादी छात्रसभा, एबीवीपी, रालोद छात्रसभा, एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नारेबाजी की। कैंपस में नारेबाजी के साथ चक्कर लगाया। किसी ने अकेले तो किसी ने पैनल के साथ नामांकन किया। सबसे ज्यादा नामांकन अध्यक्ष पद पर 11 हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर पांच और महामंत्री पद पर भी पांच नामांकन हुए। संयुक्त सचिव पर चार और कोषाध्यक्ष पद पर तीन छात्रों ने पर्चे भरे। तीन छात्राओं ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने में रिसर्च वाले पीछे
कैंपस में छात्रसंघ चुनाव लड़ने में सीनियर छात्र पीछे हैं, जबकि जूनियर बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। पीएचडी और एमफिल छात्रों में सिर्फ दो एमफिल छात्रों ने नामांकन किया है। अधिकांश नामांकन करने वाले सेल्फ फाइनेंस कोर्स के छात्र हैं। ट्रेडिशनल कोर्स से भी कम छात्र हैं। सबसे अधिक नामांकन करने वालों में बीटेक के आठ छात्र हैं। एलएलएम से तीन और बीजेएमसी से भी तीन छात्र हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में निकल आई टोपी
नामांकन करने के दौरान प्रत्याशियों ने टोपियों से अपना प्रचार किया। किसी ने अपने नाम की तो किसी ने छात्र संगठन और पार्टी की टोपी पहन रखी थी। छात्र संगठनों के पैनल का नामांकन के दौरान समर्थक टोपी पहने थे। समाजवादी छात्रसभा के समर्थक टोपी पहने थे। रालोद छात्रसभा के समर्थक हाथ में झंडा लिए थे। एबीवीपी के समर्थक गले में पटका डाले थे। निर्दलीय प्रत्याशी गौरव यादव के समर्थक प्रत्याशी के नाम की टोपी पहने थे। बाहरी लोगों की कैंपस में एंट्री नहीं होने की वजह से उनका मेन गेट पर जमावड़ा रहा। समर्थकों ने बाहर सड़क पर जमकर नारेबाजी की। पुराने दिग्गज बाहर समर्थन में जमा रहे।

 
ये हैं प्रत्याशी  
अध्यक्ष : गौरव कुमार यादव, प्रशांत शर्मा, देवेश कुमार, राहुल सहारन, रोविल तोमर, शुभम कुमार, रोहित चौधरी, संदीप कुमार, अर्पिता चौधरी, गौरव कुमार स्वाति सागर।
 उपाध्यक्ष : अभिषेक कुमार यादव, आंचल सिंह, नितिन गुलप्रिया, विशाल पोसवाल, स्वाति सागर।
महामंत्री : विवेकानंद सिंह, शशिमौली दूबे, नितिन गुलप्रिया, शुभम कुमार, गौरव कुमार।
संयुक्त सचिव : सलमान खान, मोनू निषाद, ललित कुमार, प्रभाकर झा।
कोषाध्यक्ष : अरविंद कुमार, अजय प्रताप, अवयव कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed