फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Campaign will run against illegal encroachments in the old city

Meerut News: पुराने शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ चलेगा अभियान

Sat, 02 Nov 2024 03:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run against illegal encroachments in the old city
मेरठ। शहर के पुराने इलाकों में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ अब मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अभियान चलाएगा। हाईकोर्ट में भी मामला चल रहा है, जिस पर मेडा को जवाब दाखिल करना है। शहर के पुराने इलाकों में शामिल लाला का बाजार, खैरनगर, वैदवाड़ा, ठठेरवाड़ा, शीशमहल आदि इलाकों में बहुत पुराने मकानों को तोड़कर इनमें शोरुम, गोदाम, बहुमंजिला इमारत व कांप्लेक्स तेजी से बन रहे हैं। इसे लेकर कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन मामला अटका रहा। मिशन कंपाउंड (देवनगर) निवासी मनोज चौधरी ने मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसमें अब मेडा अफसरों से जवाब मांगा गया है। अभी ग्रैप लागू होने के कारण अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान रूका हुआ है। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ जल्द ही फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed