फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Campaign to add names, make amendments and raise objections in voter list

Meerut News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और आपत्ति करने चलेगा अभियान

Wed, 31 Dec 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Campaign to add names, make amendments and raise objections in voter list
मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण में छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें मतदाता अपना नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि इस काम के लिए मेरठ में 2758 बूथों पर बीएलओ मुस्तैद रहेंगे। सभी बीएलओ को इस बारे में सूचित करा दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने मंगलवार को सभी जनपद में प्रेसनोट जारी कर बताया कि आयोग के निर्देशों के क्रम में नई समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराने की अवधि निर्धारित की गई हैं। 6 जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। मेरठ में भी इस संशोधित कार्यक्रम के तहत तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्वाचक निबंधन अधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी एवं बीएलओ को निर्देश दिए है कि वे निर्धारित समयावधि में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का कार्य सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed