{"_id":"5fee37728ebc3e3f527cfbaf","slug":"campaign-against-encroachment-could-not-start-sardana-news-mrt5183209109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू नहीं हो सका अतिक्रमण के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू नहीं हो सका अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
सरधना। नगर में बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलाया जा सका। चर्चा है कि जेसीबी चालक को धमकी मिलने पर पालिका बैकपुट पर आ गई है। इससे अभियान ठंडे बस्ते में डाल दिया है। वहीं, एक गैराज संचालक का ऑडियो वायरल हो रहा है।
पालिका द्वारा तालाबों से अतिक्रमण हटवाने का अभियान हो या फिर नाली व नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ अभियान विभिन्न कारणों से सफल नहीं हो पाए। इसी क्रम में बुधवार को पालिका की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरे दलबल के साथ चलाया गया। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की भारी भरकम टीम पुलिस फोर्स लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए निकली। हालांकि एक जगह भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।
पालिका के नजूल लिपिक मनोज कुमार ने बताया था कि बृहस्पतिवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा। हालांकि आज भी अभियान नहीं चल सका। वहीं, अभियान को लेकर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नगर के बिनौली रोड स्थित जैन मिलन हॉस्पिटल के सामने मोटर गाड़ी का गैराज है। उसका संचालक अभियान में शामिल जेसीबी संचालक को भुगत लेने की धमकी दे रहा है। वहीं, पालिकाकर्मी अधिकारियों के सामने ड्यूटी का हवाला देकर सफाई देता सुनाई पड़ रहा है। गैराज संचालक अपनी पहुंच होने का रौब गालिब करता सुनाई पड़ रहा है। चर्चा है कि पालिका का बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान इसी कारण नहीं चल सका। इसे ठंडे बस्ते में डाल दिए जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन
वर्जन
ऑडियो वायरल होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान सफलतापूर्वक चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वह स्वयं अपनी देखरेख में अभियान चलवाएंगे।-अमित कुमार, एसडीएम सरधना