फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   campagin for checking food product

मिलावट के विरूद्ध चला अभियान, नौ नमूने जुटाये

Sat, 26 Oct 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
campagin for checking food product
मेरठ/कंकरखेड़ा। दीपावली पर्व पर आम जनमानस को मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा के निर्देशन में नौ नमूने जांच के लिए जुटाए गए।
विज्ञापन

कैंट स्थित रजबन बाजार में अशोक डेरी से घी का एक, तोपखाना बाजार स्थित सुधीर डेरी से पनीर का एक, अरनावली स्थित शोभित डेरी से मिल्क केक का एक नमूना जुटाकर जांच के लिए भेजा। कंकरखेड़ा में पुलिस द्वारा मिल्क केक भरी एक गाड़ी पकड़ी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने नमूने जांच के लिए जुटाए और 24 हजार रुपये कीमत का 300 किग्रा से अधिक मिल्क केक नष्ट कराया। आरोपी संजय राणा को हिरासत में लिया। जिसे बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया। परतापुर स्थित एक स्टोर से तड़का वलेंटिड एडिबल वेजीटेबल ऑयल का एक नमूना लेकर 646 लीटर तेल सीज किया। इसकी कीमत करीब 69768 रुपये बताई गई। सरधना टीम ने जैनपुर स्थित मोहम्मद आरिफ के यहां से रसभरी का नमूना लिया। इस दौरान 10 हजार 500 रुपये मूल्य की करीब 70 किलोग्राम रसभरी नष्ट कराई गई। मवाना टीम ने ग्राम बातनौर, फलावदा स्थित निर्माण इकाइयों से बूंदी के लड्डू के दो नमूने व बतीशा का एक सैंपल लिया।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, अरुण राणा, अमित, विशाल चौधरी, रीना शर्मा, उमेश कुमार व वैभव शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
- कई कुुंतल रसगुल्ले नष्ट कराकर जमीन में दबवाए
सरूरपुर। मिलावटी मिठाइयों के कारखानों में खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर कई कुंतल रसगुल्लों को नष्ट कराया। टीम ने करीब एक दर्जन रसगुल्ला कारोबारियों के यहां से मिठाइयों के नमूने लिए। टीम की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के मिठाई व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को जसड़ सुल्ताननगर और जैनपुर में छापा मारा। इस दौरान रसगुल्ला कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर बिक्री के लिए रखे कई कुंतल खराब रसगुल्ले व सिंथेटिक मिठाई नष्ट कराई। टीम ने लगभग आधा दर्जन स्थानों से नमूने भरे। टीम की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम को देखकर रसगुल्ला कारोबारी प्रतिष्ठानों के गेट बंद कर भाग खडे़ हुए। खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक वैभव शर्मा के साथ कई फूड इंस्पेक्टर भी रहे। जिन्होंने रसगुल्ला, मिल्क केक, सोनपापड़ी की सैंपल लिए। इंस्पेक्टर वैभव शर्मा ने बताया कि पांच दुकानों से मिठाई के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed