फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   caltural program done by childerns for the occasion of foundation day

हस्तिनापुर के स्थापना दिवस पर दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Fri, 07 Feb 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
caltural program done by childerns for the occasion of  foundation day
नेहरु पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत देने को तैयार बच्चे। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक नगरी के स्थापना दिवस पर नेहरू पार्क में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया।
विज्ञापन

6 फरवरी 1949 को हस्तिनापुर के विकास के लिए प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने हस्तिनापुर के साथ चंडीगढ़ की भी नींव रखी थी। बृहस्पतिवार को स्थापना दिवस पर भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में नेहरू पार्क में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए, संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं आदि गीतों से सबका मन मोह लिया। नेहरू पार्क में लगे पत्थर पर स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पार्क में राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर, तक्षशिला एकेडमी, न्यू ब्लूम पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, भारत कोचिंग सेंटर, एमडीएस पब्लिक स्कूल आदि के बच्चों ने भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतीय पांडव सेना के निदेशक संस्थापक रणधीर सिंह उपाध्याय, दीपक कश्यप, मनीष मेहता, नीरज गुप्ता, रविंद्र कुमार, नीरू रहेजा, सरोज छाबड़ा, देवेंद्र प्रजापति, मनोज अहलावत आदि का सहयोग रहा।

 नेहरु पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

नेहरु पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed