युवक को फोन कर बुलाया और काट डाली गर्दन, जंगल में फेंका शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉल कर घर से बुलाए गए युवक की अज्ञात बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उसकी पिटाई भी की। हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। शव को उठाने के लिए पुलिस प्रशासन को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जल्द केस का खुलासा कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम और विधायक के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव वैल्ली का रहने वाला रजनीश उर्फ पिंटू (21) पुत्र जयप्रकाश बीए करने के बाद नौकरी की तलाश में प्रतियोगिता की तैयारी में लगा था। बुधवार शाम करीब पांच बजे रजनीश के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई। कॉल सुनकर रजनीश बाहर चला गया। वह देर रात तक नहीं लौटा तो पिता जयप्रकाश ने उसके फोन पर संपर्क किया। फोन स्विच ऑफ आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। देर रात ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पढ़ें : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर किया था कत्ल, ये रही वजह
ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला शव
बृहस्पतिवार को परिजन और ग्रामीण रजनीश की तलाश में निकल पड़े। गांव के सुनसान जंगल में गन्ने के खेतों के बीच जयकुमार की ट्यूबवेल के पास रजनीश का शव पड़ा मिला। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव और इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा मौके पर पहुंचे। घटना से क्षुब्ध वैल्ली के ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
पढ़ें : प्रेमी के इशारे पर प्रेमिका ने कर दिया था अपने पहले प्रेमी का कत्ल
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम कुमार भूपेंद्र ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इसी दौरान विधायक उमेश मलिक भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने गांव वालों को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर केस का जल्द से जल्द खुुलासा करने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इंस्पेक्टर चावड़ा ने बताया कि युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। उसके सिर और शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/