{"_id":"69357b7a9cae2152800baf9e","slug":"called-to-attend-the-mahapanchayat-to-be-held-in-uttarakhand-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106906-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उत्तराखंड में होने वाली महापंचायत में पहुंचने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उत्तराखंड में होने वाली महापंचायत में पहुंचने का किया आह्वान
Sun, 07 Dec 2025 06:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी इंद्रजीत सिंह सांगवान ने 13 दिसंबर को उत्तराखंड में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं व किसानों से पहुंचने की अपील की। उन्होंने नए कार्यालय का उद्घाटन किया।
उन्होंने बैठक में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों से कहा कि उत्तराखंड के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय के पास महापंचायत आयोजित की जाएगी। कहा कि इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी अपने साथ किसानों, मजदूरों को लेकर पहुंचे। कहा कि गांव गांव जाकर महापंचायत के बारे में जानकारी दें। इस दौरान रजी खान, मुंसिफ अली, अब्बास सैफी, एसपी सिंह, इरफान, सचिन आदि मौजूद रहे।