फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Called in the name of the show and kidnapped and extorted a ransom of eight lakh rupees.

Meerut News: अन्य केंद्रों के लिए... शो के नाम पर बुलाया और अपहरण कर वसूली आठ लाख फिरौती

Mon, 20 Apr 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Called in the name of the show and kidnapped and extorted a ransom of eight lakh rupees.
कॉमेडियन सुनील पाल ने दी गवाही, बोले- आंख में पट्टी बांधकर बंधक बनाकर रखा
विज्ञापन

आरोपी नहीं पहुंचे कोर्ट, 15 मई को आरोपियों की पहचान के लिए फिर आएंगे मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। फिल्म अभिनेता और काॅमेडियन सुनील पाल का दो दिसंबर 2024 को शो में बुलाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया गया था। इस केस में सोमवार को सुनील पाल गवाही देने एडीजे-3 रितेश सचदेवा की अदालत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने हरिद्वार से उन्हें अगवा कर आंख में पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा था। आरोपियों ने उनके दोस्त से आठ लाख रुपये फिराैती की रकम ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कराए और ज्वेलर्स से 6.25 लाख के आभूषण खरीदवाने के बाद उन्हें छोड़ा था।

कॉमेडियन सुनील पाल के अगवा होने के बाद उनकी पत्नी की शिकायत पर मुंबई के सांताक्रूज थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामला लालकुर्ती थाने में स्थानांतरित किया गया था। सुनील पाल ने गवाही दी कि उन्हें दो दिसंबर 2024 की रात हरिद्वार में किसी इवेंट में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह दो दिसंबर को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए थे। शो कराने के नाम पर बुलाने वाले पांच-छह आरोपियों ने दिल्ली में उनका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

अपहरणकर्ता उन्हें कार में लेकर मेरठ आ गए। इस दौरान उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर रखकर अपहरणकर्ताओं ने दोस्तों को फोन कराकर ऑनलाइन करीब आठ लाख रुपये सुनील पाल के खाते में मंगवाए थे। अपहरणकर्ताओं ने सदर थाना क्षेत्र के आकाश गंगा ज्वेलर्स से करीब चार लाख रुपये के और लालकुर्ती थाना क्षेत्र के अक्षित सिंघल की दुकान से करीब 2.25 लाख रुपये के आभूषण खरीदे। दोनों जगह सुनील पाल के नाम से आभूषण के बिल बनवाए और उनके मोबाइल से ही ऑनलाइन भुगतान किया था। इसके बाद सुनील पाल को सड़क पर छोड़कर आरोपी भाग गए थे। एडीजीसी प्रेरणा वर्मा ने बताया कि सोमवार को आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। सुनील पाल ने गवाही दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सुनील पाल को 15 मई को दोबारा कोर्ट में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह ने अभिनेता मुश्ताक को भी किया अगवा, दस भेजे जेल
बिजनौर के गिरोह ने सुनील पाल के अपहरण की साजिश रची थी। गिरोह ने इसी तरह अभिनेता मुश्ताक खान को भी अगवा किया था। बिजनौर और मेरठ पुलिस ने मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें बिजनौर के बुल्ला चौक निवासी अर्जुन कर्णवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा बिजनौर के ही लवी उर्फ सुशांत चौधरी उर्फ हिमांशु, रिक्की उर्फ सार्थक चौधरी, अंकित पहाड़ी, शहाबुद्दीन उर्फ सेबी, अजीम, आकाश उर्फ दीपेंद्र गोला, शिवा, शिवम उर्फ शुभम और जनकपुरी साहिबाबाद के शशांक भारद्वाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है।


डिप्रेशन में कम हो गया वजन, इंसाफ चाहता हूं : सुनील पाल
सुनील पाल से कहा कि इस वारदात के बाद वह काफी डिप्रेशन में रहे। इससे उनका वजन दस किलोग्राम से अधिक कम हो गया। उन्होंने कहा जो लोग सीसीटीवी फुटेज में हैं। उन्हें पहचानता हूं। वह चाहते हैं, उन्हें इंसाफ मिले और आरोपियों को सजा मिले। मैं इस वारदात के बाद से जहां भी जाता हूं। दोस्त और परिजनों को बताता हूं। टैक्सी नंबर शेयर करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed