फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call to follow the path shown by Baba Saheb

Meerut News: बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Wed, 11 Mar 2026 07:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 11 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Call to follow the path shown by Baba Saheb
डूंगर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव डूंगर में बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी और ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना की मांग लंबे समय से जा रही थी। ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने अपने कार्यकाल में प्रतिमा स्थापित कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर राष्ट्र निर्माता थे।उन्होंने शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को बढ़ावा देने और अपने अधिकारों के लिए संवैधानिक तरीके से संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और त्याग का प्रतीक है। उनके विचार समाज को समानता और सम्मान का रास्ता दिखाते हैं। कार्यक्रम का संचालन कपिल प्रधान मीरपुर ने किया। इस दौरान प्रमुख पति प्रवीण दिलावरा, पूर्व प्रधान देवी सिंह, रामकुमार, मिटन लाल, चिरंजी लाल, प्रमोद, सतपाल, बिरजू, ऋषिपाल, बिट्टू, संजय बावरा, सुखपाल, बबर, अशोक भदौरिया, राजू, प्यारेलाल, सचिन, रामभूल, विजय, अमित और रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed