{"_id":"6aa6a6e0e65e1df2580ad20a","slug":"call-to-connect-the-youth-with-rld-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106427-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवाओं को रालोद से जोड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवाओं को रालोद से जोड़ने का आह्वान
विज्ञापन
लावड़ - कस्बे में रालोद की बैठक में नियुक्ति पत्र सौंपते। स्रोत : संगठन
युवा रालोद की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, दो कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के मोहल्ला एक मिनारा मस्जिद में रविवार को युवा राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रालोद किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी संजय पनवाड़ी ने की। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई।
युवा रालोद में दो कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। सागर प्रजापति को युवा रालोद का नगर अध्यक्ष लावड़ और शादाब अंसारी को विधानसभा महासचिव सरधना मनोनीत किया गया। युवा रालोद के जिला अध्यक्ष मेरठ अभिमन्यु ललसाना और विधानसभा अध्यक्ष सरधना गोविंद सिंह प्रजापति ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका अहम है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ किसान, मजदूर और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा रालोद विवेक कुमार बाफर, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एडवोकेट आरती मलिक, जिला महासचिव चौधरी अरविंद भराला, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोईया, राजू, इरशाद, शहाबुद्दीन, मोहम्मद अरशद मौजूद रहे।