फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call to avail the benefits of government schemes

Meerut News: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान

Sat, 10 Oct 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Call to avail the benefits of government schemes
ब्लाॅक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय मेले का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। ब्लॉक माछरा के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय मेले का आज समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल स्थापित कर क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकार संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

साप्ताहिक मेले के अंतिम समापन के मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अश्वनी त्यागी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना हैं। सेवा संकल्प अभियान जैसे मेले आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी मिटाने का काम करते हैं। इस दौरान मेले में पहुंचे ग्रामीण भी लगे स्टॉल पर पहुंचे। समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन सहित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संबंधी पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और आधुनिक कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बीडीओ माछरा सतीश कुमार, एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी, ग्राम प्रधान कासमपुर संजीव दत्त शर्मा, भोपाल सिंह, आदि अधिकारीगण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed