फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call for peaceful demonstration for respect of women

Meerut News: महिलाओं के सम्मान के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान

Fri, 26 Dec 2025 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Call for peaceful demonstration for respect of women
सरधना। महिला सम्मान के लिए दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महिलाओं की गरिमा, सम्मान और अधिकारों के समर्थन में शुक्रवार को शाहरुख बंटी के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य बदर अली उपस्थित रहे। संचालन हकीम कलीम ने किया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 दिसंबर को जंतर-मंतर नई दिल्ली में महिलाओं के सम्मान और गरिमा के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शन एक मुस्लिम महिला से जुड़े प्रकरण को लेकर किया जा रहा है। इसमें हिजाब से संबंधित आरोप सामने आए हैं। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समानता की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में इमरान, मुकेश, दानिश सैफी, दानिश त्यागी, आज़ाद, काजी अकरम, विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर, अरशद खान, अशरफ, इजहार खान, वसीम अब्बासी, जफर खान, हसीन, अर्जुन, जॉनसन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed