फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call as a minister to doctor to get money

मंत्री के नाम से डॉक्टर से मांगी रंगदारी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Call as a minister to doctor to get money
मंत्री बताकर चिकित्सक से फोन पर मांगी रंगदारी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। यूपी सरकार में मंत्री बताकर एक चिकित्सक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। यह प्रकरण पार्टी के स्थानीय नेताओं से लेकर आलाकमान तक पहुंचा तो मेडिकल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आकाश ठाकुर निवासी सोमदत्त सिटी, मेडिकल और सूरज गुप्ता निवासी जागृति विहार मेडिकल शामिल हैं। आकाश ठाकुर यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र है, वहीं सूरज गुप्ता आईटीआई कर रहा है। पुलिस के मुताबिक फोन पर प्रदेश सरकार में मंत्री राजा जय प्रताप के नाम का इस्तेमाल किया गया है। जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक छात्र नेता ने मोटा पैसा लेने की नीयत से अपने साथियों के साथ यह प्लान बनाया था।
शहर के एक चिकित्सक के मोबाइल पर एक कॉलर ने कहा कि मैं मंत्री का पीआरओ बोल रहा हूं, साहब बात करेंगे। थोड़ी देर बाद में आवाज आई कि मंत्री राजा जय प्रताप बोल रहा हूं, आप डॉक्टर साहब बोल रहे हैं। इससे पहले डॉक्टर कुछ जवाब देते कॉलर ने एबीवीपी में मस्ती की पाठशाला का कार्यक्रम बताते हुए पैसे मांगे। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

यह कॉल आने के बाद चिकित्सक ने भाजपा के कुछ नेताओं से मंत्री के बारे में जानकारी ली। इसमें पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति मंत्री नहीं था बल्कि मेरठ कॉलेज के एक छात्र नेता के दो साथियों आकाश और सूरज ने पैसे मांगे थे। यह छात्र नेता जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा है और मोटा पैसा जुटाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चिकित्सक इस मामले में पहले तहरीर दे चुके थे। लेकिन बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया और समझौते के प्रयास में जुट गए। वहीं, यह मामला मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा तो पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके बाद मेडिकल थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि चिकित्सक भी तहरीर देने के बाद समझौते में लगे रहे। यदि वे समझौता करेंगे तो चिकित्सक के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 120 बी के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। इस मामले में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि दो आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों से पूछताछ, ऑडियो की जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed