फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cadets tied *Raksha Sutras* (protective threads) on their soldier brothers.

Meerut News: कैडेट्स ने फौजी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा

Fri, 28 Aug 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Cadets tied *Raksha Sutras* (protective threads) on their soldier brothers.
एनसीसी कैडेट्स ने फौजियों को रक्षासूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज स्थित 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के निर्देशन और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सूबेदार चंचल सिंह ने किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान कर्नल शैली मलहोत्रा ने कहा कि रक्षा-सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि परस्पर विश्वास और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। देश की सरहदों पर मुस्तैदी से तैनात सेना के जवान अक्सर त्योहारों पर घर नहीं जा पाते, ऐसे में आमजन और कैडेट्स द्वारा उनके साथ पर्व मनाना जवानों का आत्मविश्वास बढ़ाता है और जनता का भरोसा मजबूत करता है। कृषक इंटर कॉलेज और एएस इंटर कॉलेज की गर्ल्स कैडेट्स ने सीमा के प्रहरियों को रक्षा-सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं फौजी भाइयों ने कैडेट्स को उपहार भेंट कर सदैव उनकी रक्षा का वचन दिया। इस मौके पर नायब सूबेदार अजय कुमार, बीएचएम ललित मोहन, हवलदार झाबरमल और हवलदार रेवताराम सहित कई सैन्यकर्मी और कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed