फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cadets taught life-saving measures in NCC camp

Meerut News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षक उपाय

Wed, 03 Jun 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Cadets taught life-saving measures in NCC camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एनसीसी कैडेट्स को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आपातकालीन चिकित्सा सहायता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करने के तरीकों से अवगत कराया।
शिविर में नर्सिंग ऑफिसर कैप्टन पूनम समोटा और सूबेदार अनुज कुमार ने कैडेट्स को बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना, हृदय गति रुकने या सांस संबंधी आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में सही तकनीक का प्रयोग कर किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। कैडेट्स को सीपीआर देने की प्रक्रिया, श्वास मार्ग को सुरक्षित रखने, सहायता बुलाने के उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कैप्टन पूनम समोटा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed