फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cables and motors stolen from 12 tube wells, farmers reach police station

Meerut News: 12 नलकूपों से केबल और मोटर चोरी, थाना पहुंचे किसान

Fri, 05 Jun 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cables and motors stolen from 12 tube wells, farmers reach police station
दौराला। दौराला में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने लगभग 12 किसानों के नलकूप की दीवार में कुंबल कर केबल और मोटर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को सभासद रोहित अहलावत के नेतृत्व में ग्रामीण और किसान दौराला थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि चोरों ने देर रात खेतों में लगे ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। चोर बिजली के तार काटकर मोटर चोरी कर ले गए, जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों में रविंद्र सिंह, संजय सिंह, बॉबी चौधरी, सिद्धार्थ अहलावत, मनीष अहलावत समेत करीब 12 किसान शामिल हैं। किसानों का कहना है कि नलकूपों पर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जल्द चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed