फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cabbage not selling for three rupees, Rakesh Tikait drives tractor on green crop, demands compensation for farmers in shamli

तीन रुपये किलो भी नहीं बिक रही बंदगोभी, राकेश टिकैत ने हरी-भरी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, की मुआवजे की मांग

Sun, 03 May 2020 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 May 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Cabbage not selling for three rupees, Rakesh Tikait drives tractor on green crop, demands compensation for farmers in shamli
cabbage farming - फोटो : amar ujala

उत्तरप्रदेश के शामली में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बंदगोभी की हरी भरी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। उनका कहना है कि लाॅकडाउन के कारण बंदगोभी की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को किसानों को संकट से उबरने के लिए मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन


बंद गोभी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल फास्ट फूड बनाने में हो रहा है, लेकिन लॉक डाउन के कारण होटल रेस्टोरेंट बंद हैं। लिहाजा बंद गोभी की डिमांड खत्म हो गई है। सब्जी मंडियों में आ रही बंद गोभी का उठान मुश्किल हो गया है।बंद गोभी को दो से तीन रुपये किलो में भी निकालना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बंद गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाया। उन्होंने बताया कि मांग न होने के कारण बंद गोभी के किसान बर्बादी की कगार पर आ गए हैं। सरकार को इसका मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने उन्हें बताया कि थानाभवन, जलालाबाद सहित पूरे क्षेत्र में 2000 बीघा से अधिक क्षेत्र में बंद गोभी की फसल लगाई गई है। उनकी एक बीघा फसल में करीब दस हजार की लागत आई है लेकिन अब उनकी लागत तो दूर मंडी में ले जाने का किराया तक नहीं मिला मजबूर होकर किसान के सामने अपनी मेहनत से लगाई फसल को ही नष्ट करने की नौबत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed