फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   By offering prayers to the moon and wishing for a long life for the husband

Meerut News: चंद्रमा को अर्घ्य देकर कि सुहाग की लंबी उम्र की कामना

Sat, 11 Oct 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
By offering prayers to the moon and wishing for a long life for the husband
पत्नी को जल पिलाकर व्रत पूर्ण कराते - कुनाल - कुनिका
मेरठ।
विज्ञापन

करवाचौथ का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाकर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत शुरू किया। सरगी में सास की दी गई मिठाइयां, फल, सूखे मेवे और अन्य पकवान शामिल रहे।
दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने एकत्र होकर करवाचौथ की कथा सुनी। विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में सामूहिक रूप से आयोजित कथा में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज संवरकर हिस्सा लिया। कथा के दौरान करवा माता की कहानियों का पाठ किया गया। इस व्रत के महत्व को दर्शाती हैं। कई स्थानों पर महिलाओं ने एक दूसरे के साथ थाली सजाने और मेहंदी लगाने की रस्म भी निभाईं। जिससे उत्सव का माहौल और रंगीन हो गया। शाम को व्रत के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में महिलाओं ने अपनी सास के लिए बायना निकाला। उसमें मिठाइयां, कपड़े, शृंगार का सामान और अन्य उपहार दिए गए। रात को चंद्रमा के दर्शन के साथ महिलाओं ने छलनी से पहले चंद्रमा और फिर अपने पति को देखकर अर्घ्य दिया और पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

- शहर में कई स्थानों पर हुए सामूहिक पूजन
- कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, रोहटा रोड, बाईपास, बिजली बंबा बाईपास सहित पुराने शहर में विभिन्न मोहल्ले और कॉलोनियों में सामूहिक पूजन हुआ। गंगानगर एच ब्लॉक में महिलाओं ने कथा सुनी। नीरू शर्मा ने सभी को कथा सुनाई। इस अवसर पर शिक्षा तंवर, नीतू त्यागी, नीरू शर्मा, सुनीता चौधरी, कविता पोसवाल, सीमा तोमर, रिंकू, शालू, स्वीटी, अंजलि आदि रहीं। उधर, राधा गार्डन डॉ. सेन पार्क में रोजी, अनीता, अरुणा, करुणा, सविता, तनु, रितु, स्नेहा, नेहा, कविता, सुरभि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed