फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   By becoming the daughter-in-law of Meerut, Seema shone on the international stage.

Meerut: मेरठ की बहू सीमा ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर बिखेरी चमक, खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवार्ड के लिए चुना

Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
सार

मेरठ की बहू सीमा अंतिल ने हरियाणा के सोनीपत में चक्का फेंक में देश का नाम रोशन किया। खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवार्ड देने की भी घोषणा की। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भी प्रतिभाग किया था।

विज्ञापन
By becoming the daughter-in-law of Meerut, Seema shone on the international stage.
सीमा अंतिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की सीमा अंतिल (39) ने  हरियाणा के सोनीपत में चक्का फेंक में देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए खेल मंत्रालय ने उन्हें अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की है। सोमवार को जारी 25 खिलाड़ियों की सूची में मेरठ की बहू सीमा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


2000 में 17 साल की उम्र में वह पहली ही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक झटकने के बाद डोपिंग में फंस गई थीं। इसके बाद उन्हें स्वर्ण पदक लौटना पड़ा था। इसके बाद सीमा ने फिर से मेहनत की। अपनी लगन से उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


मात्र 21 वर्ष की उम्र में 2004 में ग्रीस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली सीमा आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक व 2016 रियो ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं हैं। 4 ओलंपिक खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सपने के सच होने जैसा है। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में 4 पदक झटक चुकी हैं। मेरठ जिले के युवा डिस्कस व शॉटपुट खिलाड़ियों के दिलों में सीमा का राज है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 15 व सकौती टांडा कोच अंकुश के पास करीब 30 खिलाड़ी डिसकस व शॉटपुट का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में जुड़ा मेरठ से नाता
2011 में सकौती टांडा निवासी अपने कोच अंकुश पूनिया के साथ सीमा विवाह बंधन में बंधी। मेरठी बहू बनने के बाद जिलेवासियों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। शादी के बाद अंकुश की देखरेख में सीमा ने दिन प्रतिदिन ऊंचाइयों को छुआ। शादी के बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में दो-दो पदक अपने नाम किए हैं। हालांकि पति अंकुश और सीमा के बीच दरार आ गई, दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: सपा नेता को परिवार सहित बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डाली, 8 लाख नकदी व जेवरात लेकर फरार

उपलब्धि
2004, 2012, 2016, 2022 में ओलंपिक गेम्स में प्रतिभाग।
2002 - वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
2006 - कॉमनवेल्थ में रजत पदक।
2010 - कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक।
2014 - कॉमनवेल्थ में रजत पदक।
2018 - कॉमनवेल्थ में रजत पदक।
2014 - एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक।
2018 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed