फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Buy jewelry to wait until July 31, this is the reason

गहने खरीदने के लिये 31 जुलाई तक करें इंतजार, मेरठ में मिलेंगे ये खास जेवर

Wed, 05 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Buy jewelry to wait until July 31, this is the reason
गहने खरीदने के लिये करें इंतजार

अगर गहने खरीदने जा रहे हैं तो 27 जुलाई तक इंतजार करें। जुलाई अंत में ज्वैलरी का नया कलेक्शन लांच होने जा रहा है। जो साल 2017-18 में ज्वैलरी बाजार को ट्रेंड करेगा। मुंबई, गोरेगांव में 27 जुलाई से 31 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय ज्वैलरी शो का आयोजन होना है। इंडियन इंटरनेशनल ज्वैलरी शो में देश ही नहीं दुनियाभर के सराफा कारोबारी साल 2017 के ज्वैलरी फैशन को तय करेंगे। शो में मेरठ के 50 से अधिक सराफा कारोबारी शामिल होंगे। जो गहनों की इस बड़ी प्रदर्शनी में गहनों के नए डिजायन चुनकर नया कलेक्शन मेरठ में लेकर आएंगे।

विज्ञापन


1993 से हो रहा आयोजन
मुंबई, गोरेगांव में 1993 से इंडियन इंटरनेशनल ज्वैलरी शो (आईआईजे) होता है। देश के 1500 से अधिक डिजायनर अपने गहनों का कलेक्शन प्रदर्शित करते हैं। जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की ओर से शो का आयोजन होता है। पांच दिवसीय शो में पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, हैदराबाद, बंगाल से कलाकार आते हैं। अमेरिका, पेरिस और स्विटरजलैंड से गहनों के विक्रेता आकर अपना कलेक्शन लांच करते हैं।

विज्ञापन

गहना बाजार का नया फैशन होता तय

Buy jewelry to wait until July 31, this is the reason
सोने के गहने

दुनिया भर में फैले सोने, चांदी और हीरे के गहनों के  बड़े कारोबार में हर साल क्या थीम होगी। नया कलेक्शन कैसा होगा, इसका निर्धारण आईआईजे शो से होता है। सराफा कारोबारी यूनिक डिजायन के गहने चुनकर ऑर्डर पर तैयार कराते हैं। इसी शो से निकले डिजायन देश और दुनिया में गहना कारोबार में नजर आते हैं। सराफा कारोबारी अंकुर जैन और आकाश मांगलिक बताते हैं कि इंडियन इंटरनेशनल ज्वैलरी शो देश में हर वर्ग के सराफा कारोबारी के लिए बहुत उपयोगी है। जहां हर साल ज्वैलरी का फैशन क्या होगा इसकी जानकारी मिलती है। 

अध्यक्ष मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन रविप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि आईआईजे की देन कि अब मेरठ जैसी बड़ी सराफा मंडी में स्थानीय डिजायनों के बजाय अंतरराष्ट्रीय फैशन के एक्सक्लूसिव डिजायन होते हैं। ग्राहक को यूनिक डिजायन लेने के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ता।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed