इतना सस्ता: मेरठ में खरीदें सपनों का आशियाना, आठ वर्ष पुरानी दरों पर मिलेगा फ्लैट, मेडा ने शुरू किए पंजीकरण
मेरठ में अपने घर का सपना अब आप पूरा कर सकेंगे। मेडा ने विभिन्न योजनाओं पंजीकरण शुरू किए हैं। मात्र दस फीसदी रकम ही जमा करने पर आठ साल पुरानी दरों पर फ्लैट खरीदे जा सकेंगे। मेडा ने विभिन्न योजनाओं में फ्लैट के लिए पंजीकरण शुरू किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आप फ्लैट में रहने के ख्वाहिशमंद हैं और बहुत ऊंची कीमत भी चुकाने को तैयार नहीं हैं तो यह खबर आपके लिए मुफीद है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अपनी विभिन्न योजनाओं में फ्लैट के लिए जहां है जैसा है की तर्ज पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। आठ साल पुरानी दर पर ही फ्लैट मिलेंगे। पंजीकरण के लिए कुल कीमत का दस फीसदी ही ड्राफ्ट के साथ जमा करना होगा।
मेडा ने श्रद्धापुरी, सैनिक विहार, शताब्दीनगर, लोहियानगर और गंगानगर योजनाओं में फ्लैट के पंजीकरण चालू किए हैं। सबसे सस्ता और दुर्बल आय वर्ग का फ्लैट लोहियानगर में 25.61 वर्ग मीटर का है, जिसकी कीमत पांच लाख 96 हजार रुपये करीब है।
ऐसे ही गंगानगर में 28 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का फ्लैट आठ लाख 32 हजार रुपये और 31.33 वर्ग मीटर का फ्लैट आठ लाख 65 हजार रुपये का है। सबसे महंगे फ्लैट की बात करें तो रक्षापुरम के रक्षाग्रीन में 85.61 वर्ग मीटर का फ्लैट 33 लाख 61 हजार रुपये का है। ऐसे ही शताब्दीनगर के एयरपोर्ट एन्क्लेव में 81 से 100 वर्ग मीटर तक फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 20 से 24 लाख रुपये तक है।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh: हादसे के बाद प्रयागराज में 24 घंटे जाम में फंसे रहे सहारनपुर के श्रद्धालु, आज लाैटेंगे घर
-श्रद्धापुरी फेस प्रथम के सेक्टर 7 में 8 अल्प आय वर्ग के 46.31 वर्ग मीटर के फ्लैट। इनकी कीमत 15 लाख 9 हजार 780 रुपये है।
-श्रद्धापुरी फेस द्वितीय के पॉकेट ए में तीन अल्प आय वर्ग के 46.31 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट। कीमत 11 लाख 81 हजार 810 रुपये है।
-रक्षापुरम के रक्षा ग्रीन में 14 मध्यम आय वर्ग (प्रथम तल) के 85.81 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिनकी कीमत 33 लाख 61 हजार 750 रुपये है।
-रक्षापुरम के रक्षा ग्रीन में 17 मध्यम आय वर्ग (द्वितीय तल) के 85.81 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिनकी कीमत 29 लाख 31 हजार 150 रुपये है।
-रक्षापुरम के रक्षा ग्रीन में 20 मध्यम आय वर्ग (चतुर्थ तल) के 85. 81 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिनकी कीमत 29 लाख 31 हजार 150 रुपये है।
-शताब्दीनगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 15 टू बीएचके (प्लस स्टडी रूम) 99.40 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिनकी कीमत 23 लाख 77 हजार रुपये है।
-शताब्दीनगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 34 टू बीएचके 81.15 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट, जिन की कीमत 19 लाख 90 हजार रुपये है।
-शताब्दीनगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 35 टू बीएचके प्लस स्टडी 99.40 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट। इनकी कीमत 23 लाख 77 हजार रुपये है।
-शताब्दी नगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 35 टू बीएचके 81.15 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट। कीमत 19 लाख 90 हजार रुपये है।
-शताब्दीनगर एयरपोर्ट एनक्लेव में 58 टू बीएचके 86.10 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैट। कीमत 21 लाख 86 हजार 600 रुपये है।
-लोहियानगर में पॉकेट सी में दो दुर्बल आय वर्ग के 25.61 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 6 लाख 77 हजार 200 रुपये है।
-लोहियानगर में पॉकेट सी में 13 दुर्बल आय वर्ग के 25.61 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 5 लाख 96 हजार 700 रुपये है।
-लोहिया नगर में पॉकेट सी में 6 दुर्बल आय वर्ग के 25.61 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 6 लाख 16 हजार 800 रुपये है।
-लोहियानगर में पॉकेट सी में 15 अल्प आय वर्ग के 37.79 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 9 लाख 26 हजार 400 रुपये है।
-लोहियानगर में पॉकेट सी में 20 अल्प आय वर्ग के 37.79 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 7 लाख 84 हजार 600 रुपये है।
-लोहियानगर में पॉकेट सी में 23 अल्प आय वर्ग के 37.79 वर्ग मीटर के फ्लैट। कीमत 8 लाख 20 हजार रुपये है।
-गंगानगर पॉकेट जे में 39.75 वर्ग मीटर के अल्प आय वर्ग के 13 फ्लैट। कीमत 12 लाख 70 हजार रुपये है।
-गंगानगर पॉकेट जे में दुर्बल आय वर्ग के 3 फ्लैट 28 वर्ग मीटर के, जिनकी कीमत 8 लाख 23 हजार 100 रुपये है।
प्लॉट के आवेदकों की सूची अपलोड, 11 व 12 फरवरी को होगा ड्राॅ
मेडा की विभिन्न योजनाओं में नवंबर में हुए आवेदन के लिए 11 व 12 फरवरी को ड्राॅ होगा। गुरुवार को मेडा ने वेबसाइट एमडीए मेरठ पर आवेदकों की सूची अपलोड कर दी। घर बैठे आवेदक सूची में नाम देख सकते हैं। भामाशाह पार्क (विक्टोरिया पार्क) में ड्राॅ होगा।
मेडा ने गंगानगर लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, पांडव नगर, मेजर ध्यानचंद नगर और शताब्दीनगर में 80 हेक्टेयर जमीन में 1343 प्लॉट निकाले थे। 1987 में जब ये विकास योजनाएं तैयार की जा रही थीं, तब भू उपयोग के तहत टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि, पोस्ट ऑफिस की भूमि आदि के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। अब इनकी आवश्यकता नहीं है।
ईडब्ल्यूएस के 78 प्लॉट के सापेक्ष 1537 आवेदन हुए, जबकि अन्य योजनाओं के 490 प्लॉट के लिए 3680 लोगों ने आवेदन किए हैं। ऐसे में 568 प्लॉट के लिए 5217 लोगों ने आवेदन किए हैं। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि 11 फरवरी को ईडब्लूएस तथा 12 फरवरी को एलआईजी के प्लॉट के लिए ड्रा कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि काफी संख्या में आवेदन आए हैं, ऐसे में विक्टोरिया पार्क में ड्राॅ की तैयारी है। अफसरों के मुताबिक आरक्षण के तहत अपडेट किया जा रहा है। इसमें 21 फीसदी अनुसूचित जाति, 2 फीसदी अनुसूचित जन जाति, 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग और 5 फीसदी विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आरक्षण है।