फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Busted a gang of cheating on the name of the job, Daroga son arrested

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दारोगा का बेटा गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2018 05:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 10 Jan 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Busted a gang of cheating on the name of the job, Daroga son arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य यूपी समेत दूसरे राज्यों के युवाओं से ठगी कर रहे हैं। इस गैंग में दरोगा का बेटा भी शामिल है। गिरोह का सरगना बीटेक का छात्र है। आरोपी फर्जी आधार और पैन कार्ड तैयार करके फर्जी खाता खुलवाकर नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से रकम डलवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, स्केनर, प्रिंटर, एटीएम, पैन कार्ड सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने कस्बे की ताराचंद मार्केट में स्थित कृष्णा सर्विसेज में फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाकर उनसे बैंकों में फर्जी एकाउंट खुलवाकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अवैध वसूली करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें बड़ौत के बावली रोड निवासी मोहित कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, बामनौली निवासी गौतम पुत्र चंद्रपाल, सिनौली निवासी अनुज और अमित पुत्र इंद्रपाल, शाहपुर बड़ौली निवासी अंकित तोमर पुत्र राम कुमार तोमर और गौरव पुत्र सतेंद्र शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, एक कैमरा, एक फिंगर प्रिंट, एक स्केनर, एक आयरन स्केनर, पांच आधार कार्ड, सात पेन कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, छह मोबाइल, चार मोबाइल सिम बरामद किए हैं। इस गिरोह ने दूसरे प्रदेशों के युवाओं से भी ठगी कर रखी है। 
विज्ञापन


ऐसे करते थे ठगी
पुलिस के मुताबिक नौकरी डॉट कॉम पर पंजीकरण कराने वाले युवाओं का डाटा साइन डॉट के जरिये ले लेते थे। प्रति डाटा देने के दस रुपये देते हैं। इसके बाद आवेदन करने वाले युवाओं के पास कॉल करते हैं और नौकरी के नाम पर 2500-15000 रुपये तक अपने खाते में डलवा लेते थे। इसके अलावा युवाओं को नौकरी देने के नाम पर अपनी भी फर्जी बड़ौत में डेस्टेरिटी कैरियर सर्विसेज कंपनी खोल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनाते थे फर्जी पेन और आधार कार्ड
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह फर्जी आधार व पैन कार्ड तैयार करता था। निरक्षर लोगों को झांसे में लेकर उनके फिंगर प्रिंट और आंख के स्कैन करते थे और कार्ड पर अपना फोटो लगा लेते थे।

पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार

कैसे पकड़ में आया गिरोह

Busted a gang of cheating on the name of the job, Daroga son arrested
आरोपियों के पास से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के जोधपुर के एक युवक से 34 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की तहरीर पर सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। जांच करने पर वहां की पुलिस को पता चला कि यह धनराशि बड़ौत के बैंक खाते में डलवाई गई है। उनके द्वारा बड़ौत पुलिस से संपर्क किया । इसके बाद ही पुलिस गिरोह तक पहुंची। राजस्थान पुलिस ने भी आरोपियों से पूछताछ की।

दरोगा का बेटा गिरोह में शामिल
पकड़ा गया आरोपी अंकित तोमर आधार कार्ड बनाने का काम करता है। उसका पिता राम कुमार तोमर दिल्ली पुलिस में नोएडा में दरोगा के पद पर तैनात है। गिरोह का लीडर मोहित दिल्ली की चर्चित यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। इससे पहले पालीटेक्निक कर रखी है। गौरव और गौतम बीएससी के छात्र हैं। अमित बीए में पढ़ता है और अनुज कुमार गुड़गांव में नौकरी करता है।

छह माह से चल रहा है काम, 15 लाख रुपये कमाए
गैंग लीडर मोहित का कहना है कि वह अपने साथियों के साथ पिछले छह माह से यह काम कर रहा है। अभी तक करीब 15 लाख रुपये कमाए हैं। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है आरोपियों द्वारा खुलवाए गए एक एकाउंट की जांच की तो पता चला कि उसमें 130 लोगों ने रुपये डाले हैं। जबकि आरोपियों ने इस तरह के अनेकों एकाउंट खुलवा रखे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है गिरोहने सैकड़ों लोगों ले करोड़ों रुपये की ठगी कर रखी है। जांच करने पर पता चला कि एक माह में करीब 165 बार खाते से रुपये निकाले हैं। आरोपियों ने एक खाते से 3.92 लाख रुपये निकाले हैं। अब फिलहाल उस एकाउंट में 10 हजार रुपये बकाया है। पुलिस उनके अन्य साथियों और खातों का पता लगाने में लगी है।

बड़ौत से पहले नोएडा और दिल्ली में करते थे काम
पुलिस के मुताबिक  गिरोह पहले नोएडा की एक कंपनी, जो ऐसा ही फर्जीवाड़ा करती थी, वहां काम करता था, लेकिन कंपनी के बंद हो जाने पर दिल्ली में यह काम करना शुरू कर दिया । वहां पर पकड़ने जाने के डर से बड़ौत में आ गए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed