फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bussiness orgenization is not a party specific

पार्टी विशेष का नहीं व्यापारी संगठन : केसी त्यागी

Thu, 28 Nov 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
bussiness orgenization is not a party specific
शर्मा स्मारक मे संयुक्त व्यापार मंडल के अधिवेशन मे मुख्य अतिथि केसी त्यागी आशु शर्मा मुखीया गूज
मेरठ।
विज्ञापन

पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल ने तृतीय स्थापना दिवस पर बुधवार को पीएल शर्मा स्मारक पर व्यापारी सद्भावना महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रेटर दिल्ली, हाईकोर्ट बेंच और व्यापारियों के पांच लाख तक के कर्ज माफी की मांग की गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी विशेष के लोग व्यापारी संगठनों को चला रहे हैं, हालांकि व्यापार संघ में इमानदारी से जुड़ने की जरूरत है। शहर के एक व्यापारिक संगठन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि एक ग्रुप कुछ कहता है तो दूसरा कुछ और। ऐसे में स्थिति डगमगा रही है। इस संयुक्त व्यापार मंडल को सही लक्ष्य लेकर चलने की जरूरत है।
महासम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि आज देश को जय जवान, जय किसान के साथ जय व्यापारी के नारे की भी जरूरत है। नोटबंदी, जीएसटी और एफडीआई ने व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम किया है। ऑनलाइन व्यापार से खुदरा व्यापारी बर्बाद हो रहा है। केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सर्वाधिक राजस्व देने के बाद भी व्यापारी उत्पीड़न का शिकार है।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि आने वाले समय में यह संगठन प्रदेश में सबसे बड़ा संगठन होगा। सरकारी अधिकारी जिस तरह व्यापारियों को निशाने पर ले रहे हैं, वह गलत है। व्यापारी को सम्मान मिलना चाहिए। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटा व्यापारी बर्बाद हो गया है। सरकार को ऑनलाइन व्यापार पर पाबंदी लगानी चाहिए। पूर्व मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन ने वेस्ट में हाई कोर्ट बेंच स्थापना की मांग और प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने का समर्थन किया। संचालन कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज कौशिक और दीपक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर दिल्ली का हो निर्माण: मुखिया गुर्जर
पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि पथिक सेना और पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल मिलकर मेरठ सहित पश्चिमांचल के 17 जिलों को दिल्ली राज्य से मिलाकर ग्रेटर दिल्ली निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा है। दो दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग मेरठ से दिल्ली के लिए इस मांग को लेेकर कूच करेंगे।
30 साल पुराने संगठन को खतरा
पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा ने कहा कि मेरठ में 30 साल पुराना एक संगठन चल रहा है। आपसी स्वार्थ के कारण वह खत्म होने की कगार पर है। लोग पदों के लिए आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ का व्यापारी समझ चुका है कि स्वार्थी लोगों से दूर रहें। पंडित आशु शर्मा ने सभी व्यापारियों को एक छत के नीचे लाकर अपना काम कर दिया है।

व्यापारियों ने उठाई पांच मांगें
- उत्तर प्रदेश में व्यापारी आयोग का गठन
- छोटे व्यापारियों का पांच लाख तक का कर्ज माफ
- व्यापारियों को 50 लाख रुपये का लोन
- पश्चिमी उप्र के 17 जिले मिलाकर ग्रेटर दिल्ली का निर्माण
- व्यापारियों की समस्या सुनने के लिए जिलास्तर पर अधिकारी की नियुक्ति
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
प्रदेश अध्यक्ष पूजा त्यागी, मंजीत सिंह कोछड़, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, मधु चौधरी, सुमेर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, तुषार चौधरी, भावेश शर्मा, राजीव भारद्वाज, शुभम कक्कड़, हाजी शारिक, मंसूर, सरताज गाजी, बुंदू खां अंसारी, अनस सिद्दीकी, विजय राठी, शौयधार सिंह समेत हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद के व्यापारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed