फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businesses reducing electrical load, industries unable to run at full capacity after lockdown

विद्युत लोड कम करा रहे कारोबारी, लॉकडाउन के बाद से पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे उद्योग

Sun, 12 Jul 2020 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Businesses reducing electrical load, industries unable to run at full capacity after lockdown
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुए उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने बिजली का लोड कम कराना शुरू कर दिया है। प्रदेशभर में हजारों आवेदन पहुंचने पर यूपीपीसीएल एमडी एम देवराज ने प्रदेश की सभी डिस्कॉम को तुरंत लोड कम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कोविड-19 के कारण प्रदेश में विभिन्न उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान जैसे होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, विवाह मंडप, कोचिंग संस्थान, जिम, क्लब, स्वीमिंगपूल आदि बंद है। कई उद्योग पूरी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन इनके भारी भरकम लोड वाले बिजली कनेक्शनों पर फिक्स चार्ज का बिल बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में उद्यमियों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का बिजली लोड कम करने का आवेदन करना शुरू कर दिया है। उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के एमडी ने सभी डिस्कॉम को इस संबंध में भेजे गए पत्र में कहा है कि प्रदेशभर में अनेक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आवेदन बिजली लोड कम करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे प्रकरणों में तत्परता से भार घटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीवीवीएनएल को मिले करीब 200 आवेदन
पीवीवीएनएल को भी मिले करीब 200 आवेदन में लोड घटवाने की मांग की गई है। अधिकारियों के मुताबिक इन सभी का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जेई की रिपोर्ट मिलने के बाद लोड घटाने की कार्रवाई कर दी जाएगी।


क्या बोले अधिकारी
पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विद्युत लोड कम कराने के आवेदन पर अमल कराने के संबंध में यूपीपीसीएल एमडी का पत्र मुख्य अभियंताओं को भेज दिया गया है। आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed