{"_id":"6849dee700bc734d090e122e","slug":"business-organization-met-xen-to-solve-electricity-problem-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109090-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत समस्या के समाधान के लिए एक्सईएन से मिले व्यापारी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत समस्या के समाधान के लिए एक्सईएन से मिले व्यापारी संगठन
विज्ञापन
बिजली की समस्याओं को लेकर एक्सईएन से मिलते व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी। (स्त्रोत संगठन) मवाना
मवाना। नगर के चार व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने संरक्षक शैवाल दुबलिश के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र के कार्यालय पहुंचकर हो रही बेतहाशा बिजली कटौती, लो वोल्टेज, तारों के टूटने से बिजली बाधित होने पर रोष व्यक्त किया। एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि नगर को 12 से 14 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है, गर्मी में बच्चे और महिलाएं बेहाल हैं और व्यापार चौपट हो रहा है। अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने उपखंड अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा को बुलाया। एसडीओ ने बताया कि मवाना के सभी ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं और पीछे से वोल्टेज भी कम आ रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मांगेराम मित्तल ने कहा अशोक विहार, अवतार सिंह भडाना पार्क, गोवर्धन कॉलोनी, ग्रीन सिटी कॉलोनी हस्तिनापुर रोड व तहसील के पास बाईपास पर 250 केवी के चार ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिन पर अभी तक लोड नहीं डाला गया।
एसोसिएशन के महामंत्री नदीम ने बताया कि दो साल से नगर में तार बदले जा रहे हैं, परंतु फिर भी खलील चौक से खतौलिया चौक के तार 1:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक ठीक हुए। इससे फीडर तीन को पूरे दिन बिजली नहीं मिली। राजवीर चौधरी ने कहा कि दो फीडर बनाए जाने चाहिएं। थाने के पास अगर फॉल्ट होता है तो लाइट इंदिरा नगर की भी गायब होती है। मीटर ओवरलोड होता है तो विभाग पेनल्टी वसूलता है। अब अगर वोल्टेज कम आ रही है तो क्या विभाग बिल में राहत देगा। एसडीओ ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर लगाने व नई लाइन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। पास होते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
अंकित जैन ने चेतावनी दी कि अगर बिजली विभाग इसी तरह परेशान करता रहा और समाधान दिवस पर आई शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर नहीं किया गया तो बुधवार को सभी व्यापार मंडल संयुक्त रूप से अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना देंगे। जितने भी स्मार्ट मीटर लग रहे हैं, उनकी एडवाइस क्यों नहीं हो पा रही है। मीटर डिपार्टमेंट एई मोनिका त्यागी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में पीडी कनेक्शन और स्मार्ट मीटर की एडवाइस का काम एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने भी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।