फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Business leader's sons clash with police in Nauchandi

नौचंदी में व्यापारी नेता के बेटों की पुलिस से नोकझोक, हंगामा

Fri, 21 Oct 2022 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Business leader's sons clash with police in Nauchandi
मेरठ। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने को लेकर व्यापारी नेता के बेटों की पुलिस में नोकझोंक हो गई। सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों युवकों को थाने ले गए। बड़ी संख्या में व्यापारी और छात्र भी थाने पहुंच गए। काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। बाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी सुभाष अग्रवाल पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष हैं। शुक्रवार को उनके बेटे उत्कर्ष और प्रांजल गढ़ रोड पर गाड़ी लेकर खड़े थे। तभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंचे और चालान कर दिया। युवकों की ट्रैफिक पुलिसकर्मी से नोकझोंक हो गई। सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों युवकों को जीप से थाने ले गए। इसकी जानकारी पर सुभाष अग्रवाल और अन्य व्यापारी भी नौचंदी थाने पहुंच गए। चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र भी आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों से अभद्रता की है, जबकि उनकी गाड़ी साइड में खड़ी थी। काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में दोनों युवकों को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाड़ी का चालान किया था। इस पर युवकों ने अभद्रता कर दी थी। उनको थाने आया गया। पुलिस ने युवकों से कोई अभद्रता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed