फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Buses will leave for Delhi only after cleanliness

साफ-सफाई के बाद ही दिल्ली रवाना होंगी बसें

Tue, 17 Mar 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Buses will leave for Delhi only after cleanliness
मेरठ। दिल्ली बस अड्डे पर साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद होने के बाद यूपी रोडवेज की बसों में भी विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने लिखित में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी बसों के अलावा अन्य प्रदेशों से आने वाली बसों की निगरानी बढ़ाई है। तय किया है कि अगर अन्य राज्य की बसों में साफ-सफाई नहीं मिलती है तो सरकार प्रति बस पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलेगी। इसकी जानकारी मिलते ही प्रदेश सरकार ने भी आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद यूपी रोडवेज की कोई भी बिना सेनेटाइज्ड बस दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने बताया कि एडवाइजरी जारी होने के बाद सख्त निर्देश दिए गए हैं कि रोडवेज की कोई भी बस बिना साफ-सफाई के आगे न बढ़े। समय-समय पर इसकी मॉनीटरिंग होगी। लापरवाही मिलने पर जवाब तलब किया जा सकता है। हर बस सेनेटाइज्ड होकर ही दिल्ली की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

उधर, संभागीय परिवहन कार्यालय के अफसरों ने नगर निगम से परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के लिए पत्र लिखा है। आरटीओ डा. विजय कुमार ने बताया कि काफी संख्या में लोग रोज संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में यहां भी साफ-सफाई की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी साफ-सफाई का ध्यान रखने और एहतियात बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed